अखण्ड भारत हिन्दू राष्ट्र संगठन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री का स्वागत
भारत सागर न्यूज/देवास। अखण्ड भारत हिन्दू राष्ट्र संगठन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री राजकुमार सनातनी के वाराणसी से मध्यप्रदेश आगमन पर प्रदेश अध्यक्ष अशोक जाट, प्रदेश प्रभारी मोहनलाल विश्वकर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश सोनी एवं कैलाश गुर्जर ने उनका स्वागत, वंदन एवं अभिनंदन किया। बैठक में राजकुमार सनातनी ने संगठन के विस्तार पर चर्चा करते हुए मध्यप्रदेश के सभी जिलों में जिलाध्यक्षों की नियुक्ति एवं जिला स्तरीय टीमों के गठन पर जोर दिया। साथ ही प्रत्येक संगठन सदस्य को आजीवन सदस्य बनाने का आह्वान किया।
उन्होंने बताया कि उनका यह प्रवास संगठन के राष्ट्रीय, प्रदेश एवं जिला स्तर के पदाधिकारियों की सुख-समृद्धि और संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से किया गया है।
कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष अशोक जाट, प्रदेश प्रभारी मोहनलाल विश्वकर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश सोनी, प्रदेश महामंत्री विशाल बहोरे, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद शर्मा, प्रदेश मंत्री रामकृष्ण गुर्जर पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष आदर्श बाता, कैलाश गुर्जर, सीहोर जिलाध्यक्ष महेश जाट, विक्रम चौधरी, मानसिंह गवली, जितेंद्र वर्मा, सुनील बाता, इंदौर जिलाध्यक्ष रविन्द्र विश्वकर्मा सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विशाल बहोरे ने किया, जबकि मोहनलाल विश्वकर्मा ने आभार व्यक्त किया।



Comments
Post a Comment