कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग ने किया रक्तदान, सेवा संकल्प अभियान जारी

 




भारत सागर न्यूज/देवास। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के आह्वान पर राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी के जन्मदिवस को सेवा संकल्प के रूप में मनाए जा रहे तीन दिवसीय कार्यक्रम के दूसरे दिन महात्मा गांधी चिकित्सालय में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक दर्जनों यूनिट रक्तदान कर इमरान प्रतापगढ़ी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की। पूर्व शहर अध्यक्ष हाजी शाहीद शेख (गोलू हाजी) ने बताया कि प्रदेश प्रभारी आबिद कागजी, सहप्रभारी लियाकत अली गद्दी, प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट शेख अलीम तथा जिला प्रभारी जाहिर पठान (मंदसौर) के मार्गदर्शन एवं मंशानुरूप देवास शहर कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग द्वारा तीन दिवसीय सेवा संकल्प कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।




रक्तदान कार्यक्रम में देवास विधानसभा के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप चौधरी की उपस्थिति में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने समाजसेवा का संकल्प लेते हुए रक्तदान किया। कार्यक्रम की रूपरेखा सलमान बेग ने प्रस्तुत करते हुए बताया कि सेवा संकल्प अभियान के तहत 7 अगस्त को शंकरगढ़ की पहाड़ी पर वृक्षारोपण किया जाएगा।




कार्यक्रम का आभार तोसीफ पठान ने मानाकांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग ने किया रक्तदान, सेवा संकल्प अभियान जारी इस अवसर पर प्रवक्ता हारिश गजधर, रूपेश पटेल, विशाल यादव, रियाज नागौरी, बाबूलाल भाट, आसिफ कव्वाल, अज़ीम खान, गोलू काज़ी, नूर अली, शेर खान सहित कांग्रेस के वरिष्ठजन, अल्पसंख्यक विभाग के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा