श्री सांवलिया सेठ पैदल यात्रा पर निकले करणी सेना जिलाध्यक्ष व अन्य सदस्यों का किया स्वागत




भारत सागर न्यूज/देवास। श्री सांवलिया सेठ के दर्शन के लिए पैदल यात्रा पर रवाना हुए करणी सेना देवास के जिलाध्यक्ष अजय सिंह परिहार एवं उनकी टीम का क्षेत्रीय पार्षद बाली घोसी द्वारा अलंकार चौराहा पर पुष्पमालाओं से भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। 



इस अवसर पर पार्षद बाली घोसी ने अजय सिंह परिहार एवं उनकी पूरी टीम को शुभकामनाएं देते हुए यात्रा के सफल, मंगलमय एवं सकुशल संपन्न होने की कामना की। स्वागत के बाद सभी श्रद्धालुओं को जयकारों के बीच पैदल यात्रा के लिए रवाना किया गया। 




स्वागत कार्यक्रम में भगवान सिंह परिहार, संतोष मोदी, हेमंत चावला, बलराज तिवारी, धर्मेंद्र दरबार, राजेश साहू, गौरव गुप्ता, काके पंजाबी, मेहता जी सहित वार्ड के अनेक गणमान्य नागरिक एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा