उईके को दी आत्मीय विदाई

देवास । देवास से उमरिया स्थानांतरित हुए जिला खनिज अधिकारी आरएस उइके को आत्मीय विदाई दी गई और नवागत जिला खनिज अधिकारी धर्मेंद्रसिंह चौहान का स्वागत किया गया। स्थानीय होटल रामाश्रय में आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम में खनिज विभाग से जुड़े ठेकेदारों ने एक कार्यक्रम आयोजित कर देवास से स्थानांतरित हुए जिला खनिज अधिकारी आरएस उइके का साफा बांधकर उन्हें आत्मीय विदाई दी गई, जबकि नवागत अधिकारी धर्मेंद्रसिंह चौहान व खनिज निरीक्षक गणेश विश्वकर्मा का जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर श्री उइके ने कहा कि उन्हें अपने साढ़े 3 वर्ष के कार्यकाल में ठेकेदारों से व देवास लोगों से काफी सहयोग मिला है। मैं हमेशा देवास का ऋणी रहूंगा। इसी तरह नवागत खनिज अधिकारी चौहान ने कहा कि जिस तरह श्री उइके ने जिले में खनिज विभाग के कार्य को गति दी है उसी तरह मैं इस काम को आगे बड़ाउंगा। ठेकेदार के सहयोग से उत्कृष्ट कार्य करने का प्रयास करूंगा। इस अवसर पर खनिज निरीक्षक रमेश सोलंकी, सांसद प्रतिनिधि राजीव खंडेलवारल, अनिलराजसिंह सिकरवार, भरत पटेल, हेमेंद्रसिंह ठाकुर, सुमेर दरबार सहित खनिज विभाग का स्टॉफ तथा 100 से अधिक ठेकेदार उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जावेद खान ने किया एवं आभार भरत चौहान ने माना।


Comments