म.प्र. नगर निगम नगर पालिका कर्मचारी संघ की प्रदेश स्तरीय बैठक आज


देवास। म.प्र. केे नगरीय निकायों में कार्यरत अधिकारियों, कर्मचारियों को उनकेे वाजिब हक दिलाने हेतु संघ के प्रदेश के पदाधिकारियों निगमों के कर्मचारी संघों के अध्यक्षों, सचिवों का प्रदेश स्तरीय बैठक का आयोजन आज 15 जून को सिंधु भवन 5 नं. बस स्टाप भोपाल में आयोजित की गई है। प्रदेश अध्यक्ष सुरेन्द्रसिंह सोलंकी एवं प्रदेश सचिव हरेन्द्रसिंह ठाकुर, निगम कर्मचारी अध्यक्ष रविन्द्रसिंह ठाकुर ने संयुुक्त रूप से बताया कि कर्मचारियों की विभिन्न मांगों में निकायों में कार्यरत 30 अगस्त 2016 तक के समस्त संवर्गो केे दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को नियमित, विनियमितिकरण किया जाए। दैनिक वेतन भोगियों एवं स्थाईकर्मियों का ईपीएफ काटा जावे, नगरीय निकायों के त्रुटिपूर्ण सेवाभर्ती, पदोन्नति नियमों के सुधार हेतु सात सदस्यीय कमेटी बनाई जावे। निकायों में कार्यरत कम्प्यूटर आपरेटरों व अन्य पदों का सेवा भर्ती नियम (सेटअप)में समावेश किया जाए। निकायों के समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों अथवा सफाईकर्मियों को समयमान वेतनमान, क्रमोन्निति वेतनमान नियम समय सीमा में दिया जावे। निकाय कर्मियों के वाहन भत्ते अथवा चिकित्सा भत्ते में वृद्धि की जावे। निकायों में विनियमितिकरण किए कर्मचारियों का वेतन निर्धारण शासन आदेशानुसार किया जाकर लाभ दिया जावे। नगरीय निकायों के अधिकारियों कर्मचारियों की पदोन्नति की प्रक्रिया तत्काल प्रारंभ की जावे। निकायों के अधिकारियों कर्मचारियों की आवास समस्या का निराकरण अथवा जीर्ण शीर्ण भवनों का पुर्ननिर्माण किया जावे। निकायों के अधिकारियों कर्मचारियों के कार्य के दौरान सुरक्षा प्रदान की जावे। निकायों में अवैधानिक रूप से नियम विरूद्ध प्रतिनियुक्त पर पदस्थापना अथवा अवैधानिक संविलियन किये अधिकारियों कर्मचारियों की सेवा उनके मूल विभाग में वापस की जावे। निकायों को प्राप्त क्षतिपूर्ति राशि से अनावश्यक कटौती बंद की जावे। निकायों में फायरमेन लीडिंग, फायर मेन सहायक, फायर आफिसर, वाहन चालकों केे रिक्त पदों की पूर्ति पदोन्नती अथवा पूर्व से कार्यरत दैनिक वेतन भोगियों से की जावे। 


Comments

Popular posts from this blog

मध्यप्रदेश की विधानसभा के विधानसभावार परिणाम .... सीधे आपके मोबाइल पर | election results MP #MPelection2023

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक मे प्रबंधक एवं अधिकारीयो ने दिया ईमानदारी का परिचय