प्लास्टिक के दुष्परिणामो की जानकारी हेतु व्यापक जन जागरूकता अभियान चलाने की आवश्यकता


देवास। वर्तमान समयमें पर्यावरण असंतुलन होने का एक प्रमुख कारण है। प्लास्टिक का अधिकाधिक उपयोग। इसके कारण मिट्टी की उर्वरक शक्ति कम हो रही है, जल प्रदूषण, निकासी में समस्या, पशुधन को हानि, वायु प्रदूषण आदि समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए प्लास्टिक के दुष्परिणामों को समुदाय को बताने के लिए निरंतर जन जागरण अभियान चलाने की आवश्यकता है। उक्त विचार जन शिक्षण संस्था के प्रधाध्यापक मोहन पटेल ने सम्पूर्ण स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम में व्यक्त किए। कार्यक्रम में सीताराम मालवीय द्वारा भी विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर स्वच्छता दौड़ का भी आयोजन किया गया, जिसमे ंस्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। कार्यक्रम में स्वच्छता संबंधि मुद्दों के विषय पर विशेषज्ञों द्वारा विचार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर कैलाशचंद्र पटेल, सुरेशचंद्र पटेल, कांतिलाल पटेल, बबीता ठाकुर, रमाकांत शर्मा, विष्णु कुमार पटेल, बबीता जोशी, राजेश बराना, अरूण मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित थे। संचालन मुकेश रेकवार ने किया।


 


Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा