तीन वोट से जीतकर उपाध्याय बने प्रेस क्लब अध्यक्ष


देवास। एक माह से शहर प्रेस क्लब के चुनाव की सरगर्मी चल रही थी, जो मंगलवार को दोपहर में जिला जनसंपर्क कार्यालय में हुए चुनाव के बाद खत्म हो गई। प्रेस क्लब के 56 सदस्यों में से 55 ने अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए श्रीकांत उपाध्याय को 29 व पूर्व अध्यक्ष अनिलराजसिंह सिकरवार को 26 वोट दिए। उपाध्याय ने 3 वोट से जीत दर्ज कर ली। उपाध्यक्ष अतुल बागलीकर, सचिव के चेतन राठौर, कोषाध्यक्ष अमित व्यास व संयुक्त सचिव अशोक पटेल को निर्वाचित हुए हैं। चुनाव जितने के बाद सभी सदस्य ढोल-ढमाकों के साथ खेड़ापति मंदिर में दर्शन करने पहुंचे।


Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन