युवा मोर्चा ने चलाया महासदस्यता अभियान


देवास। भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे देश मे चलाये जा रहे सदस्यता अभियान के अंतर्गत मध्यप्रदेश युवा मोर्चा के आह्वान पर भारतीय जनता युवा मोर्चा देवास द्वारा श्रीमंत महाराज विक्रमसिंह पवार के नेतृत्व में महासदस्यता अभियान चलाया गया। उक्त कार्यक्रम मे भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दकिशोर पाटीदार,  भाजपा जिला सदस्यता अभियान प्रभारी फूलसिंह चावड़ा, भाजपा जूनियर मण्डल अध्यक्ष ओम जोशी,भाजपा नेता मदनलाल कहार, राजेश यादव, विधायक प्रतिनधि रवि जैन, रेवंत राजोले मामा, गणेश पटेल, संजीव आचार्य, मिलिंद सोलंकी, मनीष सोलंकी, श्याम दीक्षित, जगदीश चौधरी मुख्य अतिथि के रूप मे उपस्थित हुए। उक्त जानकारी देते हुए भाजयुमो जिला सदस्यता अभियान प्रभारी अनिल चावड़ा ने बताया कि महासदस्यता अभियान कार्यक्रम तहसील चौराहा से नावेल्टी चौराहे तक अभियान चलाकर आमजन एवं व्यापारीगण को सदस्य बनाया गय। उक्त कार्यक्रम में भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष श्रीकांत खरे, भाजयुमो सीनियर मंडल अध्यक्ष अजय पहाडिया, भाजयुमो जूनियर मण्डल अध्यक्ष विमल शर्मा, सचिन सोनी, जिला मंत्री आयुष भूतड़ा, जिला कोषाध्यक्ष चेतन रघुवंशी, जिला सह कार्यालय  मंत्री अर्पण उपाध्याय मण्डल महामंत्री विपिन बाली, भोजराज ठाकुर, मण्डल उपाध्यक्ष भरत व्यास ,चिंटू चौधरी, दुर्गेश चिल्लोरिया, आकाश यादव ,  सुरेंद्र गायकवाड़, गौरव व्यास, कपिल सिलावट,शुभम जाधव, रविराज भूतिया, यश ठाकुर, गोविंद ठाकुर, राहुल गोस्वामी,रोहित उपाध्याय, सुदर्शन दुबे, योगेन्द्र चावड़ा , पार्थ शर्मा, संदीप योगी,राकेश ठाकुर,रितेश चावड़ा, विजय यादव,रजत माली, राहुल कौशल, नागेश जायसवाल,आदि कार्यकर्तागण उपस्तिथ थे कार्यक्रम के अंत मे आभार जिला महामंत्री विशाल रघुवंशी ने माना उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी नयन कानूनगो ने दी ।।


 


Comments

Popular posts from this blog

मध्यप्रदेश की विधानसभा के विधानसभावार परिणाम .... सीधे आपके मोबाइल पर | election results MP #MPelection2023

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक मे प्रबंधक एवं अधिकारीयो ने दिया ईमानदारी का परिचय