युवक कांग्रेस ने नगर निगम में भ्रष्टाचार को लेकर किया प्रभावी मार्च महापौर के नाम  दी पाती

देवास । नगर निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार आज पूरे शहर में एक चर्चा का विषय बना हुआ है वही महापौर सुभाष शर्मा की कार्यप्रणाली से पूरा शहर आक्रोशित है। उनके कार्यकाल में 197 करोड़ रुपए की देनदारियां नगर निगम पर बाकी है। इतनी बड़ी देनदारियों को लेकर महापौर आज जवाब देने की स्थिति में नहीं है। भ्रष्टाचार की मांग को लेकर युवक कांग्रेस अध्यक्ष हिम्मत सिंह चावड़ा, जितेंद्र सिंह गौड़, दिग्विजय सिंह झाला ,विश्वजीत सिंह चौहान, पंकज वर्मा, शानु सर्जंरी, प्रतीक शास्त्री, मुकद्दस शेख सहित पदाधिकारियों के नेतृत्व में एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में स्थानीय जवाहर चौक से शहर के विभिन्न मार्गो से होता हुआ एक प्रभावी मार्च नगर निगम कार्यालय में महापौर को एक पत्र सौपने पहुंचा। लेकिन महापौर वहां नहीं थे, उनके नाम लिखा पत्र उनके ऑफिस में उनके कर्मचारी को सौंप दिया। पश्चात नगर निगम गेट पर एक छोटी सभा हुई जिसे संबोधित करते हुए जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी, पूर्व महापौर जय सिंह ठाकुर, रेखा वर्मा , भगवानसिंह चावडा, शौकत हुसैन, विक्रम पटेल ने अपनी बात रखते हुए कहा कि हम शांतिपूर्वक महापौर से मिलने आए थे, लेकिन उनका नहीं मिलना है यह दर्शाता है कि इतने बड़े भ्रष्टाचार में उनकी संलिप्तता आज प्रमाणित हो चुकी है। महापौर को सौंपे हुए पत्र में लिखा है कि आप और आपका परिवार उज्जैन जिले में रहता था, 90 के दशक में आप नौकरी की तलाश में देवास आए थे, उसके बाद आप राजपरिवार से जुड़ गए और एक निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में आप ने पार्षद का चुनाव जीता और जब से लेकर आप 2019 तक नगर निगम में पार्षद सभापति प्रतिपक्ष नेता और महापौर तक के लंबे सफर में आपने जो भ्रष्टाचार किया है उसकी गूंज नगर निगम परिसर से लेकर पूरे शहर में आज चर्चा का विषय बनी हुई है। पत्र में महापौर से अनुरोध किया गया है कि नगर निगम में जिन ठेकेदारों का बकाया है उनको कितने रुपए की देनदारी है उनके नाम और राशि सार्वजनिक करें ताकि नगर वासियों को ज्ञात हो सके कि कौन लोग नगर निगम में ठेकेदारी का काम कर रहे हैं साथ ही उनकी वास्तविकता क्या है और उन्हें कितनी राशि निगम को देना है हम नगरवासी संपत्ति कर, जलकर जैसे अनेक प्रकार के कर नगर निगम को देते हैं हमारे द्वारा चुकाए गए कर का हिसाब मांगने का हमें अधिकार है। आभार रियाज नागोरी एवं अक्षय बाली ने माना। 


Comments

Popular posts from this blog

मध्यप्रदेश की विधानसभा के विधानसभावार परिणाम .... सीधे आपके मोबाइल पर | election results MP #MPelection2023

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक मे प्रबंधक एवं अधिकारीयो ने दिया ईमानदारी का परिचय