आनंद महोत्सव में वंचित वर्ग के बच्चो के संग मनेगा दीपावली पर्व


देवास। संस्था महात्मा द्वारा आनंद महोत्सव आयोजित कर वंचित वर्ग के बच्चो के साथ दिवाली पर्व मनाएगी। संस्था अध्यक्ष सहज सरकार एवं आयोजन सचिव वर्षासिंह नेगी ने बताया कि भारत के महापर्व की शुरूआत 25 अक्टूम्बर को धनतेरस के रूप में हो रही है। इसी दिन से संस्था महात्मा द्वारा सामाजिक संस्था एना वेलफेयर फाउंडेशन के सहयोग से आनंद महोत्सव का शुभांरभ करने जा रही है। संस्था महात्मा ने संकल्प लिया है। इस दिवाली महापर्व पर वंचित वर्ग के हजारो हजार चेहरों को मुस्कान से भर देने का। सभी की दिवाली खुशहाल दिवाली हो, आनंद की दिवाली हो, मिठास भरी दीवाली सबके जीवन में आनंद लाये। इस उद्देश्य से धनतेरस के पावन दिवस 25 अक्टूम्बर को प्रातः 11 बजे से वंचित वर्ग के बच्चो के विशेष आवासीय प्रशिक्षण केंद्र आलोट पायगा स्कूल परिसर में संस्था महात्मा के आनंद महोत्सव का रंगारंग शुभारंभ आओ एक दिप जलाए, खुशहाल दिवाली मनाए के स्लोगन के साथ आयोजित होगा। जिसमे नगर के समाजसेवी, सेवा भारती परिवार, शिक्षा जगत की हस्तियां, अभिभाषक संघ देवास के सदस्य गण, दानदाताओं के विशेष सानिध्य में बच्चो को विशेष भोजन करवाया जायेगा। बच्चो को पटाखे, नये चप्पल, अन्य आवश्यक वस्तुऐ भेट की जावेगी। नगर के उत्कृष्ट शिक्षक शिक्षिकाओ को सम्मानित किया जायेगा। यह महोत्सव एक सप्ताह तक मालवांचल के विभिन्न नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रो में संस्था महात्मा के स्वयंसेवको द्वारा मनाया जावेगा। जिसमे मुख्यतरू उज्जैन, इंदौर, देवास नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र में स्वयं सेवक वंचित वर्ग की बस्तियों में पहुँचकर आनंद के दीप जलाएंगे। 


 


Comments

Popular posts from this blog

मध्यप्रदेश की विधानसभा के विधानसभावार परिणाम .... सीधे आपके मोबाइल पर | election results MP #MPelection2023

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक मे प्रबंधक एवं अधिकारीयो ने दिया ईमानदारी का परिचय