द हिमालय एकेडमी में प्रदूषण रहित दीपावली एवं सिंगल यूज प्लास्टिक के लिए किया जागरूक

देवास। द हिमालय एकेडमी में बच्चों को प्रदूषण रहित दीपावली एवं सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रति जागरूक किया। संस्था प्राचार्य प्रतीक्षा राठौर ने बताया कि मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, देवास द्वारा आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, देवास आलोक कुमार जैन एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के कनिष्ठ अभियंता दिलीप कसेरा द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक से होने वाले दुष्प्रभाव एवं प्रदूषण रहित दीपावली के लाभों से अवगत कराया। इस अवसर पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों द्वारा कपड़े के बैग वितरित किए गए।


Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा