विश्व हाथ धुलाई दिवस पर केयर इंडिया ने आयोजित किया विशेष कार्यक्रम

देवास। संस्था केयर इंडिया द्वारा मंगलवार को ग्रामीण क्षेत्र के ग्राम खटाम्बा, डुगरिया के स्कूलों में नागरिकों के लिए हाथ धुलाई का कार्याक्रम आयोजित किया गया। जिसमें महिला, बच्चों एवं पुरूषों को हाथ धोने के तरीके बताए। साथ ही स्वच्छता का महत्व  एवं जल संरक्षण की जानकारी दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विवेकसिंह राजपूत सरपंच खटाम्बा, महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी शोभा चौधरी थे।  कार्यक्रम में संस्था केयर इंडिया के ब्लाक समन्वयक राजपाल सेंधालकर, दीपक रेकवार, रीना पंवार, बंशीलाल चौहान, प्रतिभा माली का विशेष सहयोग रहा।


Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

रामघाट पर बड़ा हादसा टला: शिप्रा में डूब रहे राजस्थान के श्रद्धालु को जवानों ने बचा कर बड़ा हादसा टाल दिया है।