अजाक्स द्वारा संविधान दिवस के उपलक्ष्य में बाबा साहब को किया माल्यार्पण, संविधान के उद्देशिका की शपथ दिलाई


देवास। म प्र अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी कर्मचारी संघ(अजाक्स) द्वारा जिलाध्यक्ष कैलाश मालवीय के नेतृत्व में संविधान प्रारूप समिति के अध्यक्ष विश्वरत्न डॉ बाबा साहब अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सम्भागीय महासचिव कैलाश वीरपरा एवं विशेष अतिथि आत्माराम सोलंकी,राजाराम मालवीय,लीलाधर रालौती थे। सर्वप्रथम उज्जैन चौराहा स्थित बाबा साहब की प्रतिमा स्थल पर अजाक्स ,भीम आर्मी,डॉ आंबेडकर राष्ट्रीय युवा संघ के पदाधिकारी ने एकत्रित होकर माल्यार्पण किया। ततपश्चात उपस्थित सदस्यों को जिलाध्यक्ष कैलाश मालवीय द्वारा संविधान की शपथ दिलाई गई। साथ ही आत्माराम सोलंकी,कैलाश वीरपरा, लीलाधर रालौती द्वारा उपस्थित सदस्यों को सम्बोधित किया गया। अपने सम्बोधन में संविधान के उद्देश्यों का पालन करने पर ज़ोर दिया। सामाजिक समरसता कायम करने का आव्हान किया। इस अवसर पर महेंद्र सिंह परमार,हरीश बाथम,दिलीप सिंह सोलंकी,ईश्वर हरोडे,मानसिंह देवड़ा, लक्ष्मण असके,हरिओम चौहान,पंकज चौहान,रामप्रसाद दुजावरा, राजेंद्र सिंह, आदित्य रेकवाल, संजय अठेड़ा, महेश मालवीय आदि सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जगदीश मालवीय ने किया एवं आभार दिनेश जिनवाल ने माना। उक्त जानकारी हेमराज गोखले जिला प्रवक्ता ने दी ।


 


Comments

Popular posts from this blog

मध्यप्रदेश की विधानसभा के विधानसभावार परिणाम .... सीधे आपके मोबाइल पर | election results MP #MPelection2023

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक मे प्रबंधक एवं अधिकारीयो ने दिया ईमानदारी का परिचय