भाजपा कार्यालय पर श्रद्धांजलि सभा


देवास। पूर्व मुख्यमंत्री और जन-जन के प्रिय नेता स्व. कैलाश जोशी का रविवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। जिला भाजपा कार्यालय देवास पर बुधवार दोपहर 1 बजे शोकसभा एवं श्रद्धांजलि सभा होगी। श्रद्धांजलि सभा में सासंद, विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व निगम अध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महापौर, सभापति, जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, मंडी के पूर्व अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, भाजपा जिला पदाधिकारी, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष, मोर्चा प्रदेश पदाधिकारी सदस्य, मोर्चा जिला पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्ष, पूर्व मण्डल अध्यक्ष, महामन्त्री सहित सभी भाजपा नेता, पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। यह जानकारी भाजपा जिला प्रवक्ता शंभू अग्रवाल ने दी।


Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन