चिमनाबाई की छात्रा कुं. अंजली ठाकुर ने ओपन कराते प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक 


देवास। संस्था महात्मा द्वारा आयोजित जिला स्तरीय ओपन कराते प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त करने वाली शासकीय महारानी चीमनाबाई उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की कक्षा 9वी की छात्रा कुं. अंजली ठाकुर ने प्रतियोगिता में भाग लेकर ऑवर आल चैम्पियन गल्र्स केटेगरी में स्वर्ण पदक जीता। छात्रा की इस उपलब्धि पर चिमानाबाई विद्यालय प्राचार्य एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी एफ. बी. मानेकर के मुख्य उपस्थिति में संस्था महात्मा संचालक मण्डल सदस्य सहज सरकार, अभिमन्यु यादव,वर्षा नेगी, विवेक बजारे कराते कोच, विद्यालय शिक्षक आदेश निगम, सुनीता खाबिया, रागिनी व्यास, आतिश कनासिया, गिरीश चोरे द्वारा विद्यालय परिसर में सम्मानित किया एवं सभी बालिकाओं को आत्मरक्षा हेतु कीरते कोचिंग प्राप्त करने सहित अपने व्यक्तित्व विकास की बात कही। जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं ओपन मंच के रूप में आयोजित करवाए जाने पर संस्था महात्मा संचालक मण्डल एवं कराते कोच विवेक सर का आभार माना।


Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन