सामाजिक संस्था स्वामी विवेकानंद का शुभारंभ


देवास। शहर के स्थानीय संगठनो की कड़ी में एक नया नाम सामाजिक संस्था स्वामी विवेकानंद का भी जुड़ गया है। संस्था के संस्थापक अनुज प्रजापति ने बताया कि रविवार को प्रात:11 बजे सयाजी द्वार स्थित स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा का माल्यार्पण कर स्वामी विवेकानंद संस्था का शुभारंभ किया गया। वर्तमान में संस्था का कार्यालय इंदौर रोड स्थित सन सिटी में रहेगा। शुभारंभ अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता दिलीप नायक ने कहा कि संस्था विवेकानंद का उद्य सहारनीय है। राष्ट्रहित एवं जनहित से जुड़े सामाजिक, सांस्कृतिक एवं राष्ट्रीय विषयों पर केन्द्रित हो कार्य करते हुए समाज जागरण करेगी। क ार्ययोजनाके अनुरूप विविध उत्सवों को मनाते हुए सहभागिता निभायेगी। संस्था के शुभारंभ अवसर पर श्री कुबेर सामाजिक संस्था के अध्यक्ष अमितेष पांडेय, संस्था माँ आनंदेश्वरी के अध्यक्ष राहुल गौस्वामी, राष्ट्रिय हिन्दू युवा वाहिनी के प्रदेश सहसंचार प्रमुख आशु जाधव, अतुल शुक्ला, जीतू रघुवंशी, भाजपा जिला अजा मोर्चा कमल अहिरवार, शुभम प्रजापति, विशाल प्रजापति, अभिषेक वर्मा, तुषार पटेल, अभिषेक राठौर, यश शर्मा, दीपक बारोलिया, निरंजन कुमावत, बलराम परमार, आनंद चौधरी, विशाल पटेल, पीयुष कटारे, सार्थक दीक्षित, तरूण कुशवाह, सूरज प्रजापति, अभिषेक जायसवाल, विशाल गौस्वामी, जितेन्द्र चौधरी, मनीष सांगते, अंकुर जाट, पिंटू सोनी सहित बड़ी संख्या में संस्था के नवीन कार्यकर्ता एवं सामाजिक गणमान्यजन उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

मध्यप्रदेश की विधानसभा के विधानसभावार परिणाम .... सीधे आपके मोबाइल पर | election results MP #MPelection2023

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक मे प्रबंधक एवं अधिकारीयो ने दिया ईमानदारी का परिचय