अब आसमान से नौ दिन बरसेगी ‘‘आग’’ ! आज से नौतपा प्रारंभ

लॉक डाउन के कारण बीत गया ऐतिहासिक पहला दिन, लोगों को पता भी नही चला



भारत सागर न्यूज। लॉकडाउन में घर में रहने से कई लोगों में नई आदतों का तो नियमतिकरण हुआ ही है। साथ ही कई मुख्य दिनों को मानव घर रहते भूलने भी लगा है। सोशल मिडिया पर भूलने जैसे व्यंग भी बन चुके हैं। कई लोग सोशल मिडिया और अन्य प्लेटफार्म पर रविवार जैसे दिनों को भूल ही जाता है। क्योंकि हर दिन रविवार जैसा निकल रहा है। आज से नवतपा प्रारंभ हो चुका है। पिछले साल आपने नवतपा की खबरों को इसके शुरु होने के पहले ही सुन लिया होगा। लेकिन आज नवतपा का एक दिन बीत चुका है। प्रदेश कई शहरां का तापमान लगभग 43-47 डिग्री के आसपास था। पिछले वर्ष इस तापमान को अखबारों में और लोगों के बीच का मुख्य विषय माना जाता था लेकिन अपने दिनचर्या के दिन घर के सामान्य तापमान में बिताने के कारण लोगों को इस भयानक गर्मी का अनुभव नही हुआ हालांकि क्षेत्र में ड्यूटी कर रहे कई वर्गों में इस गर्मी का पूरा असर रहा। इसी के साथ क्षेत्रों में लू का प्रकोप भी बढे़गा। बहरहाल लॉकडाउन की वजह से नवतपा कैसे बीत जाएगा पता नही चल पायेगा लेकिन कोरोना का रोना चलता रहेगा। 


कुछ राज्यों में लू का खतरा


राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश और तेलंगाना के अधिकतर हिस्से भीषण लू की चपेट में रह सकते हैं। इन राज्यों में लगातार तापमान बढ़ने की संभावना के चलते 'रेड’ वार्निंग दी गई है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए ’ऑरेंज’ वार्निंग जारी की गई है। बता दें कि मौसम विभाग गंभीरता के आधार पर रंगों का चयन करते हुए इलाकों को वर्गीकृत करता है। मसलन सबसे कम खतरा ग्रीन और सबसे ज्यादा खतरा रेड वार्निंग में होता है। पंजाब, हरियाणा, विदर्भ, छत्तीसगढ़, गुजरात, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश, उत्तरी कर्नाटक में भी अगले 3-4 दिन लू का खतरा बना रहेगा। यानी इन क्षेत्रों में तापमान 45-47 डिग्री तक पहुंचने की पूरी आशंका है।




Comments

Popular posts from this blog

मध्यप्रदेश की विधानसभा के विधानसभावार परिणाम .... सीधे आपके मोबाइल पर | election results MP #MPelection2023

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक मे प्रबंधक एवं अधिकारीयो ने दिया ईमानदारी का परिचय