भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जयंती कांग्रेस द्वारा मनाई गई


संजू सिसौदिया, हाटपिपल्या


हाटपीपल्या 21वीं सदी के दूरदर्शी नेता दूरसंचार क्रांति के जनक पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती युवा कांग्रेस सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष अंकित काठेड़ के नेतृत्व में नगर के शासकीय हॉस्पिटल में पहुंच कर डॉक्टर जीवन यादव को गरीब वर्ग परिवार जनों में फल,बिस्किट,मास्क आदि वस्तुओं का  वितरण किया गया। एवं हॉस्पिटल में सभी को मास्क वितरण कर पहनाए गए ।  तत्पश्चात हॉस्पिटल परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर पौधारोपण भी किया गया।  इस अवसर पर सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी अमर रहे राजीव गांधी अमर रहे के नारे लगाए कार्यक्रम में मुख्य रूप से देवास जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष अशोक पटेल ,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष छगनलाल मिस्त्री ,महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष इंदिरा जैन ,महेंद्र गामी, पूर्व जिला महामंत्री राजेश तवर, पूर्व पार्षद भुजराम जाट, बंसी तवर ,पिंकेश गामी हरुन मंसूरी, महेश अडेरिया ,मनोज राठौर ,गोविंद बडगूजर ,पिंटू सेधव हथिगुर्डिया,राजकिशोर जयसवाल, युसूफ मंसूरी, बंटी गरोठीया ,श्याम जमोडिया, नीरज कासलीवाल, माणक चौहान , पत्रकार अनिल धोसरिया,धवल पाटीदार, सोनू भैरवे,पिंटू जमोड़िया , जगदीश धनगर,मुकेश मालवीय, रामलाल मालवीय, आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।


Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा