देवास के खिलाडियों को बुनियादी सुविधाऐ उपलब्ध कराई जावेगी - कलेक्टर 


 

देवास । देवास जैसे छोटे शहर में मेहनती खिलाडियों की कमी नही है। यहॉ के प्रतिभावान खिलाडियों ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देवास का नाम गौरवान्वित किया है । उक्त विचार कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला ने हॉकी के जादुगर मेजर ध्यानचंद की जयंती राष्ट्रीय खेल दिवस (29 अगस्त) के अवसर पर व्यक्त किये। नारायण क्रीडा मंडल द्वारा पायोनियर पब्लिक स्कूल में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद का जयंती को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चंद्रमौली शुक्ला कलेक्टर देवास ने मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर देवास के अंतर्राष्ट्रीय सॉफ्ट टेनिस खिलाडिय़ों को मध्यप्रदेश शासन द्वारा प्रदत्त सर्वोच्च खेल शिखर अंलकरण पुरूस्कार विक्रम अवार्ड जय मीणा एवं एकलव्य अवार्ड आदित्य दुबे मिलने पर मुख्य अतिथि द्वारा पुष्पगुच्छ प्रदान कर सम्मानित किया एवं उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामना दी साथ ही कहा कि देवास के खिलाडियों को बुनियादी सुविधाऐ उपलब्ध कराई जावेगी। साथ ही दोनो खिलाडियों को सॉफ्टटेनिस किट रेकैट, ट्रेक सूट एवं शूज दिये जाएंगे।  दोनों खिलाडियों के कोच विश्वामित्र. अवार्डी सुदेश सांगते एवं गौरव कदम है। खिलाडिय़ों की इस उपलब्धि पर नगर निगम आयुक्त विशालसिंह चौहान ने दोनो खिलाडिय़ों को बधाई दी। इस अवसर पर विभिन्न खेल संघों, श्रीकांत उपाध्याय,हेमेन्द्र निगम, मनीष जायसवाल, प्रवीण सांगते, मुजीब शेख विजय वर्मा, एस.एन. नामदेव, निसार खान, महेश सोनी, विपुल चौहान आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सलीम शेख ने किया एवं आभार गौरव कदम ने माना। उक्त जानकारी विश्वामित्र अवार्डी सुदेश सांगते ने दी। 

Comments

Popular posts from this blog

मध्यप्रदेश की विधानसभा के विधानसभावार परिणाम .... सीधे आपके मोबाइल पर | election results MP #MPelection2023

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक मे प्रबंधक एवं अधिकारीयो ने दिया ईमानदारी का परिचय