भाजपा ने किया अपने पितृ पुरूष का स्मरण,माल्यार्पण कर मनाई जयंती


पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी व स्व.कैलाश जी के जीवन मे थी अनेक समानताएं -विधायक कन्नौजे


बागली। पण्डित दीनदयाल जी उपाध्याय का सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र को समर्पित था! आज भाजपा जो कुछ भी है, उनकी प्रेरणा से ही है। वे भारतीय संस्कृति के उपासक थे! उनका अपना कोई निजी परिवार नहीं था, यह सम्पूर्ण भारत ही उनका परिवार था।



पं. दीनदयाल उपाध्याय जी  की द्वितीय पंक्ति में ही स्व. कैलाश जोशी जी थे! दीनदयाल जी व कैलाश जी के जीवन मे बहुत कुछ समानता थी। दोनों का जीवन गरीब दिनदयालो की सेवा में गुजरा। उनकी प्रेरणा से हम मध्यप्रदेश की गरीब जनता के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए कार्य कर रहे हैं। हम पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चरणों में इस संकल्प के साथ प्रणाम करते है कि उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए जनकल्याण और राष्ट्र सेवा करेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक गौरवशाली, वैभवशाली और सशक्त भारत के निर्माण में हरसंभव योगदान देंगे।उक्त उद्बोधन विधायक पहाड़ सिंह कन्नोजे ने ईमली चौराहे पर भाजपा द्वारा आयोजित प.दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किए।



कार्यक्रम की शुरुआत प.उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ववलन के साथ हुई। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ सुनील उपाध्याय,सूर्यप्रकाश गुप्ता,कमल यादव,पुरुषोत्तम सिसोदिया,जस्सू राठौर,जगदीश राठौर, मनोज कानूनगों, विनोद बाबेल,शिवाजी यादव,अमित धूलिए,गोविन्द यादव,आशीष भँवर, पप्पू गुर्जर,जाकिर शाह,सार्थक दाधीच,प्रांजल मिश्रा आदि सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।अंत आभार प्रदर्शन भाजयुमो नगराध्यक्ष ईशान उपाध्याय ने माना!



Comments

Popular posts from this blog

मध्यप्रदेश की विधानसभा के विधानसभावार परिणाम .... सीधे आपके मोबाइल पर | election results MP #MPelection2023

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक मे प्रबंधक एवं अधिकारीयो ने दिया ईमानदारी का परिचय