तय समय पर न पंहुचे केन्द्रीय मंत्री तोमर, सभा से उठकर चली गई महिलाएं !/ Union Minister Tomar did not reach at the appointed time, women left the assembly!

देवास/मध्यप्रदेश/राहुल परमार



- देरी से पंहुचने पर कार्यकर्ता हुए नाराज 
- महिलांए बीच सभा से उठकर चली गई 
- राहुल गांधी ने 10 दिन में कर्ज माफी नहीं होने पर मुख्यमंत्री बदलने की बात पर किया कटाक्ष 


मध्यप्रदेश में 28 विधानसभाओं पर उपचुनाव आगामी दिनों में होने जा रहे हैं। इन्हीं में से एक सीट देवास जिले की हाटपिपलिया भी है। भाजपा प्रत्याशी मनोज चौधरी के समर्थन में सभा को संबोधित करने आये केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर सोमवार को हाटपिपलिया पंहुचे। सभा को संबोधित करते हुए तोमर ने कहा कि यह क्षेत्र हमेशा से जनसंघ और भाजपा का गढ़ रहा है। इस क्षेत्र में प्रतिकूल परिस्थितियों में भी भाजपा जीती है। उन्होंने कहा भाजपा ऐसा दल है, जिसकी कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। जबकि कांग्रेसी की कथनी और करनी दोनों अलग है। उन्होंने कहा 2018 के चुनाव में राहुल गांधी ने 10 दिन में कर्ज माफी नहीं होने पर मुख्यमंत्री बदलने की बात कही थी, लेकिन कांग्रेस ने ना तो कर्ज माफ किया ना मुख्यमंत्री बदला। कांग्रेस ने जो कहा वह कभी नहीं किया यह कांग्रेस का अनुवांशिक गुण है। उन्होंने कहा भाजपा ने हमेशा जो कहा वही किया। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कश्मीर से धारा 370 हटाने के लिए संघर्ष प्रारंभ किया था, उसी प्रकार दीनदयाल उपाध्याय ने राम मंदिर के लिए संघर्ष शुरू करवाया। लालकृष्ण आडवाणी ने सोमनाथ से अयोध्या तक रथ यात्रा निकाली, जिसके चलते हमारी सरकारें बर्खास्त की गई। भाजपा अपने वचन से पीछे नहीं हटी और सरकार बनते ही कश्मीर से धारा 370 हटी और राम मंदिर का रास्ता भी साफ हुआ।



उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमं.त्री नरेन्द्र मोदी ने 2014 में सत्ता संभाली और इसके बाद से गरीबों के जनधन खाते खुलवाए, प्रधानमंत्री आवास दिया, उज्जवला योजना के तहत गैस की टंकी दी, सौभाग्य योजना में निःशुल्क बिजली के कनेक्शन दिए। यहां तक की शौचालय भी बनवाए। वहीं किसानों का जीवन स्तर सुधारने के लिए कृषि कानून के जरिए किसानों को आजादी दी। एमएसपी को डेढ़ गुना बढ़ाया प्रदेश की शिवराज सिंह सरकार ने गेहूं और धान पर बोनस दिया। बिना ब्याज कर्ज दिया और 24 घंटे बिजली देकर प्रदेश से डीजल पंपों का सफाया कर दिया। वहीं केंद्र सरकार ने गांव का स्तर उठाने के लिए स्वामित्व योजना लाकर बड़ा काम किया है। किसानों को बिचौलियों से मुक्त करने के कृषि सुधार बिल आने से कांग्रेस के पेट में मरोड़ उठ रही है। क्योंकि इससे उनका भ्रष्टाचार खत्म होगा। उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस ने अच्छा काम किया होता तो मनोज चौधरी और उनके सहित अन्य विधायकों को इस्तीफा नहीं देना पड़ता। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मनोज चौधरी का कर्ज उतारने की अपील की।


केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्रसिंह तोमर तय समय से देरी से पंहुचे जिससे नाराज होकर कई कार्यकर्ताओं में मायूसी रही वहीं कुछ महिलाएं काफी देर से उनके आगमन की प्रतिक्षा कर रही थी। आखिर वे उठकर चली गई। महिलाओं ने कहा कि सुबह से बुलाकर रखा है और न खाना न पीना। हालांकि यह बात महिलाओं ने कैमरे के सामने कहने से मनाही कर दी। उन्हें घर पर कई कार्य होते हैं। यहां तक कि भाजपा प्रवक्ता शंभू अग्रवाल ने जिले के पत्रकारों को 4 बजे प्रेस वार्ता का समय दिया था जिसे केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्रसिंह तोमर संबोधित करने वाले थे लेकिन यहां भी केंद्रीय मंत्री तय समय से 2 घंटे देरी से पंहुचे। जिससे पत्रकार भी खासे नाराज हुए। बाद में पत्रकारों को बिना विषय की पत्रकार वार्ता में संबोधित किया । 



पूर्व पार्षद भाजपा में शामिल 
हाटपिपलिया में कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान नगर के पूर्व पार्षद भुज राम जाट अपने कई समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। इनके साथ ही माणक चौहान, तेज सिंह पटेल, भगवान मालवीय सहित कई अन्य कांग्रेसी नेता भी भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। सभी कार्यकर्ताओं का मंच पर उपस्थित वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने भाजपा का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया।


Comments

Popular posts from this blog

मध्यप्रदेश की विधानसभा के विधानसभावार परिणाम .... सीधे आपके मोबाइल पर | election results MP #MPelection2023

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक मे प्रबंधक एवं अधिकारीयो ने दिया ईमानदारी का परिचय