देवास आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही ! 06 प्रकरण पंजीबद्घ कर विभिन्न क्षेत्रों में दबिश !

वृत्त देवास ब के ग्राम बरोठा, देवास अम्बेडकरनगर,तथा वृत्त  देवास अ के सियापुरा में कार्यवाही

कुल 06 प्रकरण पंजीबद्ध कर  20 लीटर  अवैध हाथभट्टी मदिरा जप्त और लगभग 400 लीटर महुआ लहान  जप्त कर नष्ट किया

जप्त सामग्री  की कीमत 24000 रु विभाग द्वारा बताई जा रही है 

आबकारी विभाग द्वारा  अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण, परिवहन तथा विक्रय के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में कलेक्टर  चंद्रमौली शुक्ला के निर्देश पर सहायक आबकारी आयुक्त विक्रम दीप सांगर  के मार्गदर्शन में कंट्रोल रूम प्रभारी नागेंद्र सिंह जादोन के  नेतृत्व में वृत्त देवास ब के ग्राम बरोठा, देवास अम्बेडकरनगर तथा वृत्त  देवास अ के सियापुरा में कार्यवाही की गई । कार्यवाही में कुल 20 लीटर  अवैध हाथभट्टी मदिरा जप्त और लगभग 400 लीटर महुआ जप्त कर नष्ट किया गया । जप्त समस्त  सामग्री  की कीमत 24000 रु  है । कार्यवाही में कुल 06 प्रकरण मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) के तहत  पंजीबद्ध कर विवेचना में लिये गये।

कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक विजय कुचेरिया, सुश्री राजकुमारी मण्डलोई, श्रीमती निधि शर्मा , संदीप  सिंह चौहान , प्रेम यादव, आबकारी  मुख्य आरक्षक विष्णु प्रसाद कलोसिया , राजाराम रैकवार आबकारी  आरक्षक , नितिन सोनी, विकास गौतम एवं संगीता यादव आदि सम्मिलित थे।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा