देव बल्डा में निकली 10 वीं सदी की मूर्ति !




विजेंद्र नागर, सोनकच्छ, 9111148214

सोनकच्छ :- नेवच नदी के उद्गम स्थल व पुरातात्विक धरोहर देवांचल  धाम देव बड़ला बिलपान मे पुरातत्व विभाग की टीम लगातार खुदाई कर रही है,   आज खुदाई के तीसरे दिन मंदिर के गर्भ गृह में सिंहासन पर विराजमान मां गौरी की मूर्ति निकली। मंदिर समिति के अध्यक्ष श्री ओंकारसिंह भगत  व वीरेंद्र सिंह भाटी से चर्चा करते हुए पुरातत्व अधिकारी धीरेंद्र प्रताप सिंह चौहान ने बताया तीसरे दिन मंदिर के आसपास की खुदाई करने के बाद आज हमने मंदिर के गर्भ गृह की मिट्टी हटाई जिसमें मां गौरी की 10 वीं सदी की मूर्ति मिली। आपको ज्ञात होगा पहला मंदिर शिव जी का बनकर तैयार हो गया है दूसरा मंदिर विष्णु जी का है इसका जल्द ही काम लगने वाला है और तीसरे मंदिर में गौरी मैया की मूर्ति मिलने से यह सिद्ध हो गया कि या मंदिर गौरी मैया का है। आगे खुदाई का काम जारी रहेगा इस अवसर पर मंदिर समिति के अध्यक्ष ओंकारसिंह भगत जी,  जनपद सदस्य भीष्मसिंह ठाकुर, पप्पू डॉक्टर, विजेंद्रसिंह भाटी,  फतेसिंह दोबारा,  पं.गजानन आचार्य, संतोष गिरी, मिस्त्री, भूरा जाट, जुगल मेवाड़ा आदि उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा