देवास नगर निगम का नाम गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में ...Dewas Municipal Corporation's name in Golden Book of World Records...



देवास। प्लास्टिक फ्री देवास पर आधारित गीत आयुक्त विशालसिह चौहान के निर्देशन मे नगर निगम ने प्लास्टिक फ्री होगा गीत हाल ही मे तैयार किया गया। इस गीत के माध्यम से पूरे देश के साथ देवास शहर को प्लास्टिक फ्री देवास किये जाने हेतु एक गीत रेकार्ड कराया गया। जिसको  महज 8 वर्ष से कम उम्र के बच्चो के द्वारा गाया गया। इस गीत के बोल प्लास्टि फ्री होगा अपने आप मे एक अनोख गीत है। जिसे बिना किसी पारंपरिक म्युजिक इंस्ट्रुलमेंट (सामग्री) को उपयोग मे लाये बिना सिर्फ प्लास्टिक वेस्ट से बनाये गये इंस्ट्रुलमेंट से तैयार किया गया। नगर निगम द्वारा बनाये गये प्लास्टिक फ्री गीत का नाम गोल्डन बुक ऑफ रिकार्ड मे दर्ज होने पर देवास शहर का नाम देश के साथ ही विश्व मे भी विख्यात होने पर देवास शहर से नगर निगम आयुक्त विशालसिह चौहान को केन्द्रीय मंत्री रामदास अठावले, पार्श्वगायक उदित नारायण एवं प्रख्यात लेखक समीर रंजन, इन्दौर सांसद शंकर ललवानी द्वारा सिटी क्लब डी.एल.एफ. गार्डन सिटी ऑडोटेरियम हॉल इन्दौर मे सम्मानित किया गया। उक्त सम्मान नगर निगम अपर आयुक्त आर.पी. श्रीवास्तव द्वारा प्राप्त किया गया। गीत का म्युजिक केशव कुंडल ने दिया।



Comments

Popular posts from this blog

मध्यप्रदेश की विधानसभा के विधानसभावार परिणाम .... सीधे आपके मोबाइल पर | election results MP #MPelection2023

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक मे प्रबंधक एवं अधिकारीयो ने दिया ईमानदारी का परिचय