एक ही कंपनी के तीन उद्योगों की बिजली काटकर किया सील......

तीनों उद्योगो में दूषित जल उपचार व्यवस्था संचालित नहीं थी, जल व वायु प्रदूषण की स्थिति हो रही थी निर्मित



देवास। कलेक्टर चन्द्रमौली शुक्ला के निर्देशानसुार तहसीलदार श्रीमती पूनम तोमर ने मेसर्स महाकाली फुड्स प्रायवेट लिमिटेड की तीनो उद्योगो की बिजली काटकर सील किया है। तीनो उद्योगो एक ही परिसर में अलग-अलग प्लांट पर स्थापित है। 



यह तीनों उद्योग प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से सम्मति प्राप्त किए बगैर संचालित हो रहे थे। बोर्ड द्वारा पूर्व में स्थानीय स्तर से उद्योग को बंद करने का नोटिस भी जारी किया गया था। 



मेसर्स महाकाली फुड्स प्रायवेट लिमिटेड की इन तीनों उद्योगो में स्थापित दूषित जल उपचार व्यवस्था संचालित नहीं थी। इन उद्योगों से जल प्रदूषण और वायू प्रदूषण की स्थिति निर्मित हो रही थी तथा उद्योगो के जल प्रदूषण के कारण क्षिप्रा नदी में जल प्रदूषण की संभावना बढ़ रही थी। दूषित जल उपचार व्यवस्था संचालित नहीं होने के कारण उद्योगो की बिजली काट कर सील किया गया।


Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन