कांग्रेस की चेतावनी के बाद, भाजपा करेगी मेंढकी ओवर ब्रिज का लोकार्पण ....... हजारों लोगों को मिलेगी राहत ....



देवास। लंबे समय से मेंढकी रेलवे ब्रिज के निर्माण होने की राह हजारों लोग देख रहे थे। निर्माण होने के बाद अब तक ब्रिज का लोकार्पण नहीं हो रहा था, जिसके चलते कांग्रेस ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की जिसमें उन्होनें चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर भाजपा एक सप्ताह में ब्रिज का निर्माण नहीं करेगी तो कांग्रेस ब्रिज का शुभारंभ कर देगी। प्रेस विज्ञप्ति जारी होने के पश्चात आनन फानन में भाजपा की और से कल सुबह ब्रिज का लोकार्पण किए जाने की घोषणा की गई है। जिसका शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक व सांसद के द्वारा किया जाएगा।

बीते कई वर्षो से मेंढकी ओवर ब्रिज का शुभारंभ अधर में था, जिसको लेकर कांग्रेस ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर चेतावनी दी थी कि अगर एक सप्ताह में ओवर ब्रिज का लोकार्पण नहीं हुआ तो वे लोग इसका शुभारंभ कर देंगे। इस प्रेस विज्ञप्ति के बाद भाजपा के द्वारा आनन-फानन में ब्रिज को शुरू करने की योजना बनाई गई। वैसे शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री मेघवाल देवास में ही थे, यदि भाजपा ने उक्त योजना पहले से बनाई होती तो उनसे लोकार्पण करवाया जा सकता था। जानकारों के अनुसार कल 30 अप्रैल को अमावस्या का दिन है और आज के दिन शुभारंभ जैसे कार्य नहीं किए जाते है। इस बात की चर्चा सोशल मीडिया पर चलती रही थी। उल्लेखनीय है कि ब्रिज के शुरू ना होने से चाणक्यपुरी रेलवे क्रॉसिंग पर प्रतिदिन जाम की स्थिति बन रही थी। बताया गया है कि 28 अप्रैल की शाम को तो इतना बड़ा जाम लगा कि ट्रेन को भी रोकना पड़ा। फिलहाल रेलवे ओवरब्रिज पर लाइट की व्यवस्था नहीं है लेकिन मजबूरी में उसे शुरू किया जा रहा है। ब्रिज के शुरू होने से चाणक्यपुरी, मुखर्जी नगर, राजाराम नगर, अलकापुरी, मेंडकी और उसके आगे के जुड़े अनेक गांवो के लोगों को आवागमन में सुगमता मिलेगी।

कांग्रेस ने जारी की थी विज्ञप्ति 

कांग्रेस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी की थी कि ब्रिज का निर्माण 22 फरवरी 2020 में हो जाना था। लेकिन यह ब्रिज अपनी अवधि से दो साल बाद जाकर अब 2022 में पूर्ण हुआ है। ब्रिज निर्माण को लेकर कांग्रेसजनो ने अनेक बार आंदोलन भी किए तब जाकर यह ब्रिज पूर्ण हुआ है। लेकिन भारतीय जनता पार्टी के नेताओं द्वारा विशेष लोगों को बुलाकर इसका शुभारंभ करना है लेकिन बड़े नेताओं की तारीख नहीं मिलने से ब्रिज का शुभारंभ नहीं हो पा रहा है। भाजपा नेता यह नहीं सोच रहे हैं कि आज हजारों लोग ब्रिज के अभाव में परेशान हो रहे हैं। आए दिन चाणक्यपुरी रेलवे क्रॉसिंग और उज्जैन रोड पर जाम लग रहा है। ब्रिज का शुभारंभ नहीं होने से चाणक्यपुरी, मुखर्जी नगर, राजाराम नगर, अलकापुरी, मेंढकी और उसके आगे के जुड़े अनेक गांवो के लोगों में ब्रिज शुरू नहीं करने को लेकर रोष व्याप्त है। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी ने बताया कि हम प्रशासन से मांग करते हैं कि हजारों लोगों की परेशानियों को देखते हुए वे तत्काल ब्रिज का शुभारंभ एक सप्ताह के अंदर कर दे अन्यथा कांग्रेस जन क्षेत्र के रहवासियों के साथ जाकर ब्रिज का शुभारंभ कर देंगे जिसकी संपूर्ण जवाबदारी जिला प्रशासन कि रहेगी।



कल भाजपा करेगी लोकार्पण 

कांग्रेस के द्वारा इस प्रेस नोट जारी करने के बाद भाजपा ने आनन फानन में ब्रिज का शुभारंभ कल करने की तैयारी कर ली है। जिसके चलते कल सुबह 10 बजे विधायक श्रीमती गायत्री राजे पवार, सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल के मुख्य आतिथ्य में मेंढकी रोड के नवनिर्मित रेलवे ओवर ब्रिज का लोकार्पण कार्यक्रम कलेक्टर निवास के सामने रखा गया है।


Comments

Popular posts from this blog

मध्यप्रदेश की विधानसभा के विधानसभावार परिणाम .... सीधे आपके मोबाइल पर | election results MP #MPelection2023

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक मे प्रबंधक एवं अधिकारीयो ने दिया ईमानदारी का परिचय