अवैध मदिरा के विरुद्ध लगातार कार्यवाही


मुखबिर की सूचना पर रात्रि के समय हीरो H F डीलक्स वाहन से परिवहन करते तीन पेटी देशी प्लेन मदिरा जप्त
जप्त  मदिरा एवं वाहन की कीमत लगभग 63,550 रु

देवास ,आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण, परिवहन तथा विक्रय के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज *दिनांक  26.05.2022 को कलेक्टर महोदय श्री चंद्रमौली शुक्ला के निर्देश पर सहायक आबकारी आयुक्त वंदना पांडे के मार्गदर्शन*मे *वृत्त देवास ब* के *वृत्त प्रभारी आबकारी उप निरीक्षक डी पी सिंह* द्वारा मुखबिर की सूचना पर रात्रि के समय बरोठा देवास मार्ग से हीरो H F डीलक्स  वाहन पर परिवहन की जा रही तीन पेटी देशी मदिरा का अवैध रू
प से परिवहन करते हुए मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) के तहत  प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। जप्त मदिरा एवं वाहन का बाजार मूल्य लगभग 63,550 रुपए है।
आज की कार्यवाही में *आबकारी उपनिरीक्षक डी पी सिंह, आरक्षक नितिन सोनी, आशीष गुप्ता एवं सैनिक केदार चौधरी * सम्मिलित थे। इस प्रकार की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन