निकाय चुनाव : गीता अग्रवाल ने रचा इतिहास, 45 हजार 884 मतों से कांग्रेस प्रत्याशी को हराया..

-जितने मतों से भाजपा जीती, उतने कांग्रेस को कुल वोट भी नहीं मिल पाए
-नगर पालिक निगम के 45 वार्डो में 32 में भाजपा, 8 में कांग्रेस व 5 में निर्दलीय प्रत्याशी जीते



देवास। नगरीय निकाय चुनाव की मतगणना बुधवार को सुबह उत्कृष्ट विद्यालय में हुई जहां महापौर और पार्षद पदों के मतों की गणना की गई थी। शहर के महापौर सहित 45 वार्डों के पार्षदों के लिए 13 जुलाई को हुए मतदान के बाद बुधवार को मतगणना उत्कृष्ट विद्यालय में पूरी हुई। पहले ही राउंड में भाजपा की प्रत्याशी गीता अग्रवाल ने बढ़त बना ली थी। वहीं दूसरे नंबर पर कांग्रेस की विनोदिनी व्यास रही। मतगणना के 6 राउंड पूरे होने के बाद भाजपा की लीड बढक़र 47 हजार के पार हो गई थी, अंत में लीड कुछ कम हुई और करीब 45 हजार 884 मतों से भाजपा की जीत हुई। वहीं कहा जाए तो कांग्रेस प्रत्याशी को उतने वोट भी नहीं मिले जितने मतों से भाजपा प्रत्याशी की जीत हुई है। वहीं शहर के 45 वार्डों में भाजपा के 32 कांग्रेस के 8 व निर्दलीय 5 प्रत्याशी विजय हुए हैं। 



जिले में नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण में नगर पालिक निगम देवास, नगर परिषद सोनकच्छ, पीपलरांवा, भौंरासा एवं टोंकखुर्द में निर्वाचन परिणाम की मतगणना संपन्न हुई। जिसमें नगर पालिक निगम देवास में महापौर पद के लिए भाजपा प्रत्याशी श्रीमती गीता अग्रवाल 45 हजार 884 मतों से निर्वाचित हुई। महापौर पद के लिए भाजपा प्रत्याशी श्रीमती अग्रवाल को 89 हजार 502 मत, कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती विनोदिनी रमेश व्यास को 43 हजार 618 मत, निर्दलीय श्रीमती मनीषा दीपक चौधरी को 12 हजार 367 मत, आम आदमी पार्टी प्रत्याशी चाना ज्ञानेश को 7 हजार 534 मत, निर्दलीय प्रत्याशी जुबैदाबी हातम दरबार को 6 हजार 913 मत, बहुजन समाजवादी पार्टी प्रत्याशी निकिता सूर्यवंशी को 3 हजार 796 मत मिले तथा नोटा को 1 हजार 690 मत मिले। इसके साथ ही अब नगर निगम में सभापति के लिए भी जोर आजामाईश देखने को मिल सकती है। वैसे परिषद  भी भाजपा की बनी है विपक्ष में कांग्रेस की स्थिति भी कमजोर है ऐसे में निगम सभापति के का पद भी भाजपा के पास ही होगा। लेकिन यहां पर किसके लिए समर्थन होता है यह देखने योग्य रहेगा। कहा जाए तो सभापति के लिए काफी लोग कयास लगा रहे हैं। वैसे इसके लिए कई लोग रेस में हैं अब कौन इसका सही मायनो में दावेदार है यह देखना है। 


ऐसे मिले पहले राउंड से मत 

पहले राउंड में भाजपा प्रत्याशी गीता अग्रवाल को 15527 वोट मिले जबकि कांग्रेस की विनोदिनी व्यास 6808 मत ही मिले थे। वही दूसरे राउंड के बाद गीता अग्रवाल के मतों की संख्या 33811 हो गई जबकि विनोदिनी व्यास के मत 13916 हो गए। तीसरे राउंड मेंं गीता के वोट 49158 व विनोदिनी के 21959 वोट हो चुके थे। छठे राउंड के बाद भाजपा प्रत्याशी के खाते में 88468, कांग्रेस प्रत्याशी को 41212, मनीषा दीपक चौधरी को 11432 वोट मिल चुके थे। अन्य प्रत्याशी गिने-चुने वोट पा रहे थे। अन्य प्रत्याशियों में निकिता सूर्यवंशी को 3688, आप पार्टी की चाना ज्ञानेश को 7072, जुबेदा बी को 6563 मत 6 राउंड तक मिल चुके थे। अंतिम परिणाम के अनुसार भाजपा प्रत्याशी को कुल 89502, कांग्रेस प्रत्याशी को 43618 मत मिले थे। वहीं नोटा पर 1690 वोट मिले थे।

नगर परिषद पर भी रहा भाजपा का दबदबा

नगर पालिक निगम के 45 वार्डो में 32 वार्डो में भाजपा प्रत्याशी, 8 वार्डो में कांग्रेस प्रत्याशी तथा 5 वार्डो में निर्दलीय प्रत्याशी विजयी हुए। नगर परिषद सोनकच्छ में 4 वार्डो में भाजपा प्रत्याशी, 5 वार्डो में कांग्रेस प्रत्याशी तथा 6 वार्डो में निर्दलीय प्रत्याशी विजयी हुए। नगर परिषद पीपलरावां में 12 वार्डो में भाजपा प्रत्याशी, 1 वार्डो में बहुजन समाजवादी पार्टी अप्रत्याशी तथा 2 वार्डो में निर्दलीय प्रत्याशी विजयी हुए। नगर परिषद भौंरासा में 8 वार्डो में भाजपा प्रत्याशी, 6 वार्डो में कांग्रेस तथा 1 वार्डो में निर्दलीय प्रत्याशी विजयी हुए। नगर परिषद टोंकखुर्द में 5 वार्डो में भाजपा प्रत्याशी तथा 10 वार्डो में निर्दलीय प्रत्याशी विजयी हुए। दूसरे चरण में नगर पालिक निगम देवास और चारों नगर परिषदों के कुल 105 वार्डो में 61 वार्डो में भाजपा प्रत्याशी, 19 वार्डो में कांग्रेस, 1 वार्ड में बहुजन समाजवादी पार्टी तथा 24 वार्डो में निर्दलीय प्रत्याशी निर्वाचित हुए है।

कलेक्टर ने दिए विजयी प्रमाण पत्र 

नगर पालिक निगम में निर्वाचित प्रत्याशियों को कलेक्टर चन्द्रमौली शुक्ला ने विजयी प्रमाण-पत्र तथा संबंधित नगर परिषदों में रिटर्निंग ऑफिसरों ने प्रमाण पत्र वितरित किये। इस दौरान उत्कृष्ट स्कूल में पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह, सीईओ जिला पंचायत प्रकाश सिंह चौहान, अपर कलेक्टर महेन्द्र सिंह कवचे, अतिक्ति पुलिस अधिकारी मंजीत सिंह चावला, नगर निगम आयुक्त विशाल सिंह चौहान, एसडीएम प्रदीप सोनी, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती प्रियंका मिमरोट सहित, सीएसपी विवेक सिंह चौहान, ट्राफिक डीएसपी किरण शर्मा सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।

विजय होने पर समर्थकों ने खूब फोड़े पटाखे

नगरीय निकाय चुनाव के चलते द्वितीय चरण का मतदान पिछले दिनों 13 जुलाई को हुआ था। जिसकी मतगणना चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह 9 बजे से शुरू की गई। उत्कृष्ट विद्यालय के समीप सिविल लाइन चौराहे पर मेले जैसा नजारा रहा। यहां महापौर सहित पार्षदों के समर्थक बड़ी संख्या में डटे रहे। जैसे-जैसे पार्षद के परिणामों की घोषणा होती गई वैसे-वैसे आतिशबाजी व ढोल ढमाके का दौर चलता रहा। लगातार चुनावी रूझान जानने के लिए लोग सोशल मीडिया पर सक्रिय रहे, वहीं फोन लगाकर भी स्थिति का पता लगाया गया। मतगणना स्थल के आसपास भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। भीड़ अधिक होने के कारण एबी रोड पर उज्जैन चौराहे से लेकर जिला अस्पताल तिराहे तक यातायात का दबाव काफी अधिक बढ़ गया था। पार्षद प्रत्याशियों की जीत होने पर मतगणना स्थल के बाहर ढोल का शोर लगातार जारी रहा। जीतने व प्रमाण पत्र लेने के बाद प्रत्याशियों के समर्थकों ने पटाखे भी चलाए साथ ही विजय होने पर उन्हें कंधे पर बैठाकर भी ले गए।



नगर निगम के नव निर्वाचित पार्षद यह रहे 

वार्ड क्रमांक 1 से जितेंद्र मकवाना (भाजपा)

वार्ड क्रमांक 2 से रितिका विनय सांगते (भाजपा)

वार्ड क्रमांक 3 से बिंदेश्वरी राज वर्मा (निर्दलीय)

वार्ड क्रमांक 4 से अनुपम टोप्पो (कांग्रेस)

वार्ड क्रमांक 5 से पिंकी संजय दायमा (भाजपा)

वार्ड क्रमांक 6 से अरुणा प्यारे मिया (कांग्रेस)

वार्ड क्रमांक 7 से मुस्तफा अंसार अहमद (भाजपा)

वार्ड क्रमांक 8 से राजेंद्र ठाकुर (भाजपा) 

वार्ड क्रमांक 9 से दीपेश कानूनगो (कांग्रेस)

वार्ड क्रमांक 10 से अपर्णा जोशी (भाजपा)

वार्ड क्रमांक 11 से अहिल्या पंवार (कांग्रेस)

वार्ड क्रमांक 12 से राजेश यादव (भाजपा)

वार्ड क्रमांक 13 से अकीला अजब सिंह (भाजपा)

वार्ड क्रमांक 14 से पूजा राजेश डांगी (कांग्रेस)

वार्ड क्रमांक 15 से महेश उदयसिंह फुलेरी (भाजपा)

वार्ड क्रमांक 16 से गणेश पटेल (भाजपा)

वार्ड क्रमांक 17 से शन्नो इरफान अली (भाजपा)

वार्ड क्रमांक 18 से राहुल दायमा (भाजपा) 

वार्ड क्रमांक 19 से उषा गोपाल खत्री (भाजपा) 

वार्ड क्रमांक 20 से अजय तोमर (भाजपा)

वार्ड क्रमांक 21 से आस्था महेंद्र देशमुख (निर्दलीय) 

वार्ड क्रमांक 22 से  सोनू रूपेश वर्मा (निर्दलीय)

वार्ड क्रमांक 23 से आलोक साहू (भाजपा) 

वार्ड क्रमांक 24 से ऋतु संवनेर (भाजपा)

वार्ड क्रमांक 25 से मनीष सेन (भाजपा)

वार्ड क्रमांक 26 से रवि जैन (भाजपा)

वार्ड क्रमांक 27 से फरजाना आबिद (कांग्रेस) 

वार्ड क्रमांक 28 से भूपेश ठाकुर (भाजपा)

वार्ड क्रमांक 29 से सपना अजय पंडित (भाजपा)

वार्ड क्रमांक 30 से शीतल गहलोत (भाजपा)

वार्ड क्रमांक 31 से विकास सिंह जाट (भाजपा)

वार्ड क्रमांक 32 से निधि प्रवीण वर्मा (भाजपा)

वार्ड क्रमांक 33 से ममता बाबू यादव (भाजपा)

वार्ड क्रमांक 34 से रामदयाल यादव (भाजपा)

वार्ड क्रमांक 35 से सोनू परमार (निर्दलीय)

वार्ड क्रमांक 36 से अमरीन वसीम (कांग्रेस)

वार्ड क्रमांक 37 से खुशबु नीलेश वर्मा (भाजपा)

वार्ड क्रमांक 38 से दिव्या नितिन आहूजा (भाजपा)

वार्ड क्रमांक 39 से बाली घोसी (भाजपा)

वार्ड क्रमांक 40 से धर्मेंद्र सिंह बैस (भाजपा)

वार्ड क्रमांक 41 से अंतिम अजय पडिय़ार (भाजपा)

वार्ड क्रमांक 42 से डॉ श्याम पटेल (कांग्रेस)

वार्ड क्रमांक 43 से राजा अकोदिया (निर्दलीय)

वार्ड क्रमांक 44 से प्रमिला रामचरण पटेल (भाजपा)

वार्ड क्रमांक 45 से मंजू मुकेश मोदी (भाजपा)


Comments

Popular posts from this blog

मध्यप्रदेश की विधानसभा के विधानसभावार परिणाम .... सीधे आपके मोबाइल पर | election results MP #MPelection2023

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक मे प्रबंधक एवं अधिकारीयो ने दिया ईमानदारी का परिचय