तू मेरी नहीं हो सकती! और कर दी गला दबाकर हत्या

हत्यारे आरोपी ने थाने में जाकर किया सरेंडर



बिलासपुर(ऐजेंसी)। छत्तीसागढ़ के तोरवा में रहने वाले 19 वर्षीय युवक ने 9 वीं कक्षा में पढऩे वाली छात्रा की शनिवार की शाम गला दबाकर हत्या कर दी। रविवार की सुबह उसने तोरवा थाने में जाकर पुलिकर्मियों को जाकर इसकी जानकारी दी। हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस कर्मियों के होश उड़ गए। तत्काल घटना की जानकारी सिरगिट्टी पुलिस को दी गई। इसके बाद शव खोजकर पुलिस ने कब्जे में लिया। अब युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।



तोरवा क्षेत्र में रहने वाले 19 वर्षीय यश का 9 वीं में पढऩे वाली क्षात्रा से संपर्क था। दोनों के बीच बातचीत थी। युवक को शंका थी कि नाबालिग किसी और से भी बातचीत करती है। इसी बात को लेकर वह नाबालिग से झगड़ा करता था। उनके बीच आए दिन दोनों के बीच विवाद भी होता था। शनिवार शाम दोनों किसी का जन्मदिन मनाने साथ निकले। यश नाबालिग को लेकर सिरगिट्टी के यश इंडस्ट्री के पास पहुंचा। वहां दोनों के बीच पुरानी बातों को लेकर विवाद हुआ। इस दौरान युवक ने नाबालिग की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद उसके सिर में पत्थर पटक दिया। हत्या के बाद युवक अपने घर चला गया। इधर नाबालिग का शव पड़ा रहा। सुबह युवक सीधे तोरवा थाने पहूंचा। उसने पुलिसकर्मियों को घटना की जानकारी दी। हत्या की बात सुनते ही जवानों के होश उड़ गए। घटना की जानकारी सिरगिट्टी थाने में दी गई। पुलिस ने शव कब्जे में लिया है। शव को पीएम के लिए भेजा गया है। युवक से घटना की जानकारी ली जा रही है।

यह भी पढ़े - उज्जैन दर्शन करने पहुंची युवतियों ने किया था हंगामा.....

Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा