उज्जैन दर्शन करने पहुंची युवतियों ने किया था हंगामा.....
नशे में धूत लड़कियों ने दी थी गंदी-गंदी गालियां
उज्जैन। उज्जैन में बाहर से आई युवतियों ने महांकाल की नगरी में जमकर हंगामा मचाया। युवतियों का आपस में मारपीट का वीडियो भी वायरल हुआ था। नशे में धुत लड़कियां गंदी-गंदी गालियां भी दे रही थी। बताया गया है कि युवतियां इंदौर की थी।
उज्जैन शहर में महांकाल मंदिर के बाहर की और नशे में धूत कुछ युवतियों ने जमकर हंगामा किया। इसका वीडियो भी वायरल हुआ था। बताया गया है कि उक्त विडियो 10 दिसंबर शनिवार का था। जानकारी के अनुसार महांकाल दर्शन के लिए इंदौर से उज्जैन आए चार लड़कियां और दो लडक़ों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद हरसिद्धि मंदिर चौराहे के पास मारपीट शुरू हो गई। नशे की हालत में युवतियों ने खूब हंगामा मचाया। राहगीरों की समझाइश पर भी युवतियों ने बदतमीजी की। इतना ही नहीं इस घटना का वीडियो बना रहे एक युवक ने मोबाइल की लाइट ऑन कर दी। यह देख विवाद कर रही युवती उस पर भडक़ उठी और अपशब्द कहते हुए उसका मोबाइल हाथ मारकर गिरा दिया। इन लोगों के बीच किस बात को लेकर झगड़ा हुआ था, इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। इस मामले में महांकाल थाना पुलिस कुछ भी कहने से बच रही है।


Comments
Post a Comment