फ्री फायर गेम में लडक़ी से की दोस्ती, फिर बनाया उसका अश्लील विडियो......

अज्ञात आरोपी पीडि़ता को धमका रहा, पीडि़ता के पिता की रिपोर्ट पर पुलिस कर रही जांच 



ग्वालियर। फ्री फायर गेम के माध्यम से संपर्क में आईं ग्वालियर की एक किशोरी का अश्लील वीडियो बनाकर अज्ञात युवक की तरफ से धमकाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीडि़ता के पिता की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। आरोपी अज्ञात है और पुलिस उसकी पहचान के प्रयास में जुट गई है।

सोशल मीडिया पर खेले जाने वाले फ्री फायर गेम अब ब्लैकमेलिंग का जरिया बन गया हैं। शातिर बदमाश इन गेम्स के माध्यम से पहले दोस्ती करते हैं, फिर उन्हें ब्लैकमेल करना शुरू कर देते हैं। क्योंकि इन गेम्स में शातिर लोगों को यह सुविधा मिल जाती है कि वे किसी से भी ऑडियो वीडियो कॉल के जरिए आसानी से बातचीत कर उन्हें बहला फुसला लेते हैं। ग्वालियर में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। जिसमें जनकगंज थाना क्षेत्र स्थित गुलाब सिंह की बगीची में रहने वाली सोलह वर्षीय किशोरी को शातिर बदमाश ने अपना निशाना बनाया है। पीडि़ता ने अपने पिता के साथ थाने पहुंचकर अपनी आप बीती पुलिस को सुनाई। पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि एक अज्ञात युवक से फ्री फायर गेम खेलने के दौरान उसकी दोस्ती हो गई। उसके बाद अज्ञात आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया और अब धमका रहा है। पीडि़ता ने बतौर साक्ष्य वीडियो और ऑडियो पुलिस को दिए हैं। पुलिस ने पीडि़ता के पिता की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में दर्ज कर उसकी पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं।





Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा