संविदा स्वास्थ्य कर्मियों की आठवें दिन भी जारी रही हड़ताल.....

महिला स्वास्थ्य कर्मचारियों ने हाथों में मेहंदी लगाकर किया अनूठा प्रदर्शन



देवास। जिले के संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी पिछले आठ दिन से अपनी दो सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलनरत है। गुरूवार को मल्हार स्मृति उद्यान में हड़ताल के दौरान सभी महिला स्वास्थ्य कर्मचारियों ने हाथों पर मेंहदी लगाकर प्रदेश सरकार का विरोध किया। जिलाध्यक्ष राजेश गुर्जर एवं सीएचओ संगठन जिलाध्यक्ष हिमांशी सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य महिला कर्मचारियों ने हाथों में मेहंदी के माध्यम से नही किसी भीख मांगते, हम अपना अधिकार मांगते, अभी करो अर्जेंट करो, हमको परमानेंट करो.., संविदा कर्मचारी जिंदा बाद सहित अन्य नारे लिखकर अनोखा प्रदर्शन किया। 


यह भी पढ़े -फ्री फायर गेम में लडक़ी से की दोस्ती, फिर बनाया उसका अश्लील विडियो......

कर्मचारियों की मांग है कि एनएचएम, अन्य परियोजनाओं, स्वास्थ्य में कार्यरत संविदा कर्मचारियों का नियमितीकरण, संविलियन किया जाए एवं सेवा से निष्कासित कर्मचारियों की बहाली की जाए। जब तक मांग पूरी नहीं होगी, संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी हड़ताल से वापस नहीं आएंगे। जिले सहित प्रदेश के हजारों संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी अपनी मांगों के लेकर हड़ताल पर हैं। कलम बंद हड़ताल लगातार जारी रहेगी। हड़ताल के कारण स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह से प्रभावित हो रही है। इस अवसर पर भामसं के पदाधिकारी, कर्मचारी सहित जिले के समस्त संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी एवं सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी उपस्थित थे।



Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा