श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा महोत्सव का शुभारंभ, नगर के प्रमुख मार्गों से निकाली कलश यात्रा




    

देवास। श्री सूर्य विजय हनुमान मंदिर में महिला मंडल द्वारा 7 से 13 जनवरी तक आयोजित की गई सात दिवसीय श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा महोत्सव का शनिवार को शुभारंभ हुआ। कथा का वाचन पंडित सुभाष चंद्र शर्मा द्वारा किया गया। शनिवार को शुभारंभ पूर्व कथा स्थल सूर्य विजय हनुमान मंदिर से  बैंड बाजो के साथ सुबह 9 बजे कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए कथा स्थल पहुंची। कलश यात्रा में सेंकडो महिलाएं सिर पर कलश लेकर शामिल हुई। नगर के धर्म प्रेमी नागरिकों ने जगह- जगह कलश यात्रा में शामिल मात्र शक्तियों का पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया गया। कथा प्रतिदिन दोपहर 1:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक होगी। आयोजक मंडल की सरोज त्रिवेदी ने बताया श्री सूर्य विजय हनुमान मंदिर देवास महिला मंडल के तत्वाधान में आयोजक त्रिवेदी परिवार द्वारा श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। श्री शर्मा द्वारा प्रथम दिवस की भागवत कथा में भक्ति, ज्ञान वैराग्य , आत्म देव ब्राह्मण के पुत्र धुंधकारी को भागवत का महत्व, सुखदेवजी का अवतार एव राजा परीक्षित का अवतार, भागवत उक्त प्रसंग का लाभ सेंकडो श्रद्धालुयो ने लिया। यह जानकारी  सरोज त्रिवेदी द्वारा दी गई। 

   यह भी पढ़े 👉🏻  कार चालक की आंखों में मिर्च पावडर झोंककर कार व मोबाइल तीन आरोपियों ने लूटे.....





 

Comments

Popular posts from this blog

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

शासकीय भूमि पर किया जा रहा पक्का निर्माण...!

भाजपा ने अपने ही विधायक को कारण बताओं नोटिस थमाया