मप्र अजाक्स ने विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा



- रैली निकालकर शांतिपूर्ण रूप से धरना प्रदर्शन कर देवास ब्लॉक एवं तहसील के समस्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र भी वितरित किए गए


देवास। 
म प्र अनुसूचित जाति- जनजाति अधिकारी एवं कर्मचारी संघ जिला अध्यक्ष आर आर हरियाले, कार्यवाहक जिला अध्यक्ष सीमा चौहान के नेतृत्व में अजाक्स अधिकारियों, कर्मचारियों की विभिन्न लंबित मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन एवं रैली निकालकर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम तहसीलदार सरिता लाल को ज्ञापन भेंट किया गया। ज्ञापन का वाचन आर एन गोयल ने किया। इसके पूर्व पदाधिकारियों द्वारा बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण गया। जिलाध्यक्ष आर आर हरियाले ने बताया कि अध्यापक संवर्ग कि नियुक्‍त दिनांक प्रथम नियुक्ति दिनांक से मानी जाए, पुरानी पेंशन लागू कि जाए, एससी,एसएसटी व ओबीसी का आरक्षण पूर्व कि तरह बना रहे, प्रमोशन में आरक्षण लागू किया जाए, संविदा भर्ती बंद कर स्थाई नियुक्ति  कि जाऐ व एकल भर्ती बंद कि जाकर सामुहिक भर्ती कि जाए अनियमित कर्मचारियों को स्थाई  किया जाए, ,छात्र -छात्राओं को समय पर छात्रवृत्ति दी जाए आदि मांगो के समर्थन में  रविवार को सुबह 11 बजे शासकीय राधाबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के समीप एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। 



धरना प्रदर्शन के दौरान देवास ब्लॉक एवं तहसील के समस्त पदाधिकारियों को जिला अध्यक्ष एवं अतिथियों के द्वारा नियुक्ति पत्र वितरित किया गए। समस्त तहसील अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी, समस्त ब्लॉक अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी, जिला कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारी रैली के माध्यम से जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। रैली में जिला उपाध्यक्ष चम्पालाल काजले, महेंद्र कुमार परते, जिला महासचिव मोहन भास्कर, संतोष हरियाले, शिवचरण अंगोरिया, डॉ दिनेश कलथिया, राजेश चक्रवर्ती जिला सचिव आर एन गोयल, दिनेश जिनवाल, हेमराज गोखले, जगदीश मालवीय, रामौतार कलम,बने सिंह सोलंकी, जिला संयुक्त सचिव सुशीला चौहान, एम एल रैकवाल, राकेश देवड़े,  जिला कोषाध्यक्ष महेंद्र सिंह परमार, डॉ दिनेश कोगरे, जयनारायण पेठारी, रामचंद्र मालवीय देवास ब्लॉक अध्यक्ष देवकरण सोलंकी, सोनकच्छ ब्लॉक अध्यक्ष बलवंत सिंह बामनिया, बागली ब्लॉक अध्यक्ष विक्रम सिंह परमार, कन्नौद ब्लाक अध्यक्ष उषा रावत,टोंक खुर्द तहसील अध्यक्ष नारायण सिंह मालवीय, हाटपिपल्या  तहसील अध्यक्ष पीरूलाल मालवीय,बागली तहसील अध्यक्ष राजाराम मंडलोई, उदय नगर तहसील अध्यक्ष देवीसिंह रावत, सतवास तहसील अध्यक्ष महेश भास्कर, कन्नौद तहसील अध्यक्ष नंदलाल हरियाले, खातेगांव तहसील अध्यक्ष गंगा प्रसाद मालवीय जयस के जिला अध्यक्ष बैरसिंह डाबर, भीम आर्मी जिला अध्यक्ष हीरा सोलंकी, आकाश जिला जिलाध्यक्ष सीताराम असके, बबीता चौहान, लक्ष्मी पगारे, शारदा हरियाले, चिंता हरियाले, रेणु सोलंकी, अनु कालेन, अनीता इक्का दुर्गा अवस्थी, रुकमा अवस्थी,अरुणा, सखू टाटु, सीमा भिलाला,रमा योगी, अशोक बहोरे, छगनलाल पुन्न्ड, हीरालाल मालवीय, महेश झरोखा, मांगीलाल चौहान, जगदीश मालवीय, मुन्ना लाल मालवीय, संतोष अंबोदिया, आर सी सोलंकी, भगवानलाल धानक, ओंकार सिंह मालवीय, ओमप्रकाश गुजराती, दुलीचंद देवड़ा, अंतर सिंह मकवाना, दिलीप सिंह बारिया, सुशील परमार, राजेश चौहान, विक्रम सिंह अंगोरिया, मोहन बारवाल , अशोक भास्कर रमेश हरियाले धुमसिंह बघेल, अम्बाराम पेठारी, कैलाश कछवारे भारत सिंह नर गावे, मांगीलाल गुजराती, जगदीश पवार, बंशीलाल केलोदिया, रवि तोमर, सुरेश चंद्र सोलंकी, राजेंद्र कुमार सुमन, मोहनलाल सिलोदिया, केशोराम यादव, विष्णु प्रसाद कलथिया, जयदेव चोकटे, मेहरबान सिंह चौहान, तेजू राम चांदना, छगन लाल सोलंकी, राजाराम भीड़े, मंजू लता मौर्य आदि हजारों की संख्या में उपस्थित थे सभी उपस्थित साथियों का जिला अध्यक्ष ने आभार माना आवश्यकता पडने पर आपेक्षा कि गई। कार्यक्रम का संचालन आरआर हरियाले ने किया। आभार गणेश धुर्वे ने व्यक्त किया। यह जानकारी आर एन गोयल ने दी।

Comments

Popular posts from this blog

मध्यप्रदेश की विधानसभा के विधानसभावार परिणाम .... सीधे आपके मोबाइल पर | election results MP #MPelection2023

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक मे प्रबंधक एवं अधिकारीयो ने दिया ईमानदारी का परिचय