नेताजी, पहले लड़े अहाते पर फिर लड़े चौराहे पर ... मामला एक पार्षद और पूर्व पार्षद पक्ष में विवाद का


दोनों पक्षों के द्वारा पुलिस शिकायत, पुलिस कर रही जांच 

 
देवास। शहर में आज दो नेताजी के विवाद का मामला चर्चा में रहा। जहां एबी रोड स्थित अमोना क्षेत्र के वार्ड क्र. 15 के पार्षद और पूर्व पार्षद के पति के बीच विवाद हो गया। विवाद के बाद मामला थाने तक जा पहुंचा। 
जानकारी अनुसार मामले में एक पक्ष पार्षद ने पूर्व पार्षद पति, पुत्र व भतीजे पर केस दर्ज करवाया है। वहीं दूसरे पक्ष से भी पार्षद की शिकायत थाने में की गई है। 

यह मामला दिनभर लोगो की चर्चा में रह हालांकि दोनों पक्षों की ओर से शिकायतें होने के बाद से ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी। जानकारी अनुसार औद्याेगिक क्षेत्र पुलिस ने पार्षद महेश उदयसिंह फुलेरी की रिपोर्ट पर अंतरसिंह सोलंकी, उनके पुत्र धर्मेंद्र और भतीजे पिंटू के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। दूसरी तरफ से धर्मेंद्र ने पार्षद महेश फुलेरी के खिलाफ थाने में शिकायत की। 
खबर आगे और भी है....

 




















अंतरसिंह सोलंकी के अनुसार अहाते को लेकर पार्षद द्वारा उन्हें परेशान किया जा रहा है। इसलिए उन्होंने विवाद कर मारपीट भी की। धर्मेंद्र ने बताया कि अहाते पर काम करने वाले पंकज परमार से पार्षद का विवाद रात में हुआ था, इसी बात पर सुबह मारपीट की। 
इधर पार्षद महेश फुलेरी ने पुलिस को रिपोर्ट में बताया कि उनके दोस्त कौशिक का अहाते पर पंकज से विवाद हुआ था। दोनों को समझाकर वहां से रवाना कर दिया था। इसके बाद रविवार को  किसी काम से अमोना चौराहा गया था, तभी अंतरसिंह धर्मेंद्र और पिंटू ने अभद्रता कर मारपीट की। 
 फिलहाल इस मामले में औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने तीनों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। इसमे पार्षद को चोट आना भी बताया जा रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

मध्यप्रदेश की विधानसभा के विधानसभावार परिणाम .... सीधे आपके मोबाइल पर | election results MP #MPelection2023

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक मे प्रबंधक एवं अधिकारीयो ने दिया ईमानदारी का परिचय