कुंभकर्णी नींद में सोई सरकार को संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने किया जगाने का प्रयास



देवास।  नियमितीकरण सहित दो सूत्रीय मांगों को लेकर संविदा स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल को 20 दिन हो गए है। प्रदेश के 32 हजार कर्मचारियों के साथ जिले के 464 संविदा स्वास्थ्यकर्मी भी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे है। इन 20 दिनों में संविदा स्वास्थ्य कर्मियों में हर दिन अलग-अलग तरह से प्रदर्शन कर सरकार का ध्यानाकर्षण करने का प्रयास किया है। लेकिन सरकार ने अब तक कोई निर्णय नहीं लिया है। जिलाध्यक्ष राजेश गुर्जर एवं एवं सीएचओ संगठन जिलाध्यक्ष हिमांशी सिंह ने बताया कि मंगलवार को संविदा स्वास्थ्यकर्मियों ने मल्हार स्मृति उद्यान पर सरकार को कुंभकर्णी नींद से जगाने की कोशिश की। अपने आंदोलन के 20 वे दिन उन्होंने सरकार से मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की है। संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने सरकार को कुंभकरण रुपी नींद में सोई हुई बताते हुए कहा की जैसे कुभकरण को जगाने के लिए कई जतन करने पड़ते थे। वे भी ऐसा ही कर रहे है। उनके 20 दिन के आंदोलन में आज तक सरकार या अधिकारियों की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। इससे साफ है की सरकार कुंभकरण की नींद सोई हुई है। उसे जगाने ही वे आंदोलन कर रहे हैं।


Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा