जिले में जनसुनवाई में आवेदकों ने कलेक्टर ऋषव गुप्ता को बताई अपनी समस्याएं


जनसुनवाई में आए आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के अधिकारियों को दिये निर्देश

देवास I 21 फरवरी 2023 जिला मुख्यालय पर मंगलवार को कलेक्‍टर श्री ऋषव गुप्‍ता ने जनसुनवाई की। जनसुनवाई में आवेदकों ने अपने आवेदन कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता के समक्ष प्रस्तुत किए। आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में जिला अधिकारी उपस्थित थे।
प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाया जाये
जनसुनवाई में श्री लाडसिंह पिता भेरूलाल निवासी घिचलाय ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने के संबंध में आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने संबंधित अधिकारी को नियमानुसार निराकरण के निर्देश दिये।

बीपीएल कार्ड बनाया जाये
जनसुनवाई में श्रीमती लीला बाई पति भागीरथ निवासी घिचलाय ने बीपीएल कार्ड बनाने के संबंध में आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने संबंधित अधिकारी को नियमानुसार निराकरण के निर्देश दिये।

बिजली कनेक्‍शन दिलाया जाये
जनसुनवाई में श्रीमती आशा पटेल निवासी बामनीबुजुर्ग ने बिजली कनेक्‍शन दिलाने के संबंध में आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने संबंधित अधिकारी को नियमानुसार निराकरण के निर्देश दिये।

मुआवजा राशि दिलाई जाये
जनसुनवाई में श्री लक्ष्‍मण सिंह चावडा निवासी खेनपीरपिपल्‍या ने उनकी जमीन पर रोड बनने पर मुआवजा राशि दिलाने के संबंध में आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने संबंधित अधिकारी को नियमानुसार निराकरण के निर्देश दिये।

प्रधानमंत्री आवास योजना पात्रता सूची में नाम जोडा जाये
जनसुनवाई में श्री पुरण पिता रंजित सिंह निवासी घिचलाय ने प्रधानमंत्री आवास योजना कर पात्रता सूची में नाम जोडे जाने के संबंध में आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने संबंधित अधिकारी को नियमानुसार निराकरण के निर्देश दिये।

मुख्‍यमंत्री जनकल‍याण संबल योजना में लाभ दिलाया जाये
जनसुनवाई में श्री सोहन पवार निवासी बनाना ने मुख्‍यमंत्री जनकल्‍याण संबल योजना में लाभ दिलाये जाने के संबंध में आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने संबंधित अधिकारी को नियमानुसार निराकरण के निर्देश दिये।

ये आवेदन भी हुए प्राप्त
जनसुनवाई में पात्रता पर्ची बनाने, फसल बीमा की राशि दिलाने, अतिक्रमण हटवाने, इलाज के लिए सहायता दिलवाने, मीटर बदलवाने, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, रास्ते पर से अतिक्रमण हटाने, बिजली बिल कम कराने सहित अन्य आवेदन पर संबंधित विभाग के अधिकारियों को जांच कर त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।


Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा