भाजपा सरकार की चौथी पारी के 3 वर्ष होने पर निकाली वाहन रैली !



देवास। मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी सरकार की चौथी पारी के सफलतम 3 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजयुमो क्षिप्रा मण्डल द्वारा वाहन रैली निकाली गई। भाजयुमो मंडल अध्यक्ष मोहित जाट के नेतृत्व में निकाली गई रैली का शुभारंभ बाँगर से हुआ जो विभिन्न गांवों से होते हुए गुजरी। रैली में बड़ी संख्या में भाजपा के युवा कार्यकर्ता शामिल हुए। कई जगहों पर रैली का स्वागत पुष्प वर्षा के साथ किया गया। इस दौरान मण्डल महामंत्री ईश्वर सिंह तोमर, उपाध्यक्ष निलेश चौहान, जयसिंह बन्ना, अमन जाधव, शुभम विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में युवा मोर्चा पदाधिकारी व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

रामघाट पर बड़ा हादसा टला: शिप्रा में डूब रहे राजस्थान के श्रद्धालु को जवानों ने बचा कर बड़ा हादसा टाल दिया है।