तीन वर्ष की बच्ची रेस्टारेंट की दूसरी मंजिल से गिरी, हालत गंभीर !

इंदौर - इंदौर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र स्थित रेस्टोरेंट रॉर की दूसरी मंजिल से तीन वर्षीय बच्ची के गिरने से हड़कंप मच गया। बच्ची के स्वजन उसे तुरंत अस्पताल ले गए। पुलिस पूछताछ में रेस्टारेंट संचालक ने घटना की पुष्टि की है।घटना शुक्रवार रात की है। मल्हारगंज थाने की एसआइ कल्पना चौहान के मुताबिक, इंटरनेट मीडिया से यह सूचना मिलने के बाद हमने जांच की। रेस्टोरेंट संचालक से भी इस बारे में पूछताछ की है। संचालक ने बताया कि तीन वर्षीय बच्ची अभिभावकों के साथ रेस्टारेंट आई थी। वह आठ वर्षीय एक अन्य बच्ची के साथ खेल रही थी कि अचानक नीचे गिर गई। घटना से हड़कंप मच गया। बच्ची की स्थिति गंभीर थी। कोई कुछ समझ पाता इसके पहले ही बच्ची के स्वजन उसे अस्पताल ले गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।



इस खबर को भी पढ़े - घर जा रहे थे,रास्ते में हुआ हादसा एक की मौत !

Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा