गाड़ी लेकर भाग रहे ड्राइवर को भीड़ ने पीछा कर पकड़ा, सड़क पर हंगामा !

भोपाल - शहर के लिंक रोड-3 में गोविंदपुरा एसीपी आदित्य तिवारी के कार ड्राइवर ने मोपेड सवार दंपति को टक्कर मार दी। घटना में बाइक में बैठी महिला के हाथ में चोट लगी है। जबकि महिला के पति को मामूली चोट आई है। टक्कर मारकर भाग रहे एसीपी के ड्राइवर का पीछा कर भीड़ ने उसे सप्रे संग्रहालय के पास रोक लिया। भीड़ ने ड्राइवर पर नशे में वाहन चलाने का आरोप लगाया। कमला नगर पुलिस ने एसीपी के ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज किया है।कमला नगर थाना प्रभारी अनिल वाजपेयी ने बताया नेहरू नगर निवासी रजनी आरसे योगा मंदिर के पास रहते हैं। गुरुवार दोपहर को दंपति मोपेड पर सवार होकर मार्केट जा रहे थे। वे अभी रिवेयरा टाउन के सामने से गुजर रहे थे, तभी पीछे से एसीपी गोविंदपुरा के चालक (आरक्षक) हरीशचंद्र साहू ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दंपति की मोपेड अनिंयत्रित हो गई, जिससे दंपति गाड़ी समेत सड़क पर गिर गए। हादसे में रजनी के हाथ में चोट आई है। प्राथमिक उपचार के बाद पुलिस ने रजनी की रिपोर्ट पर आरक्षक चालक के खिलाफ एक्सीडेंट का केस दर्ज कर लिया है।बताया गया है कि दंपति को टक्कर मारने के बाद चालक ने वाहन को आगे बढ़ा दिया। वह लिंक रोड नंबर तीन की ओर भागा। आगे पंचशील नगर के पास लोगों ने उसे रोक लिया। इस बीच लोगों की आरक्षक से बहस हुई। वह नेहरू नगर से गोविंदपुरा एसीपी दफ्तर जा रहा था। गाड़ी रोकने वाले लोगों ने आरोप लगाया कि चालक नशे में गाड़ी चला रहा था।



Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा