ड्यूटी से घर लौट रहे पुलिसकर्मी की सड़क हादसे में मौत !



इंदौर - हादसे बड़ते जा रहे है, ऐसा ही एक हादसा सामने आया है। कनाडिया थाना क्षेत्र में पुलिसकर्मी की सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिसकर्मी ड्यूटी से लौट रहा था। जाँच करने के बाद पुलिस ने मर्ग कायम किया। टक्कर केसे हुई यह अभी पता नही लग पाया है। पुलिसकर्मी शासकीय रेलवे पुलिस में पदस्थ था। पुलिस के मुताबिक हादसा बिचौली मर्दाना इलाके में हुआ। विनोद पिता रतनलाल मेहर निवासी पीटीएस बाइक से आ रहे थे। रात में किसी अज्ञात वाहन ने विनोद की बाइक को टक्कर मार दी। काफी समय तक विनोद घायल अवस्था में सड़क पड रहा। वहा से गुजरने वाले राहगीर ने देखा और विनोद को अपस्ताल ले गए। लेकिन उसकी तब तक मृत्यु हो गई थी। बताया जा रहा है कि विनोद कि ड्यूटी देवास में लगी थी और वह ड्यूटी से लौट रहा था तभी यह हादसा हुआ। 



Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन