तेजी से आ रहे ट्रैक्टर चालक ने 3 साल की बच्ची पर ट्रैक्टर का पहिया चढ़ा दिया : बच्ची की मौके पर मौत !
गुना - जिले के आरोन थाना क्षेत्र रुसल्ला गाँव में तिराहे कि पुलिया के पास रविवार को सुबह ट्रैक्टर ने सड़क किनारे भोजन कर रहे मजदुर परिवार को टक्कर मारी। इस घटना में 3 के बच्ची के सिर पर ट्रैक्टर का पहिया चड़ने की वजह से धड अलग हो गया। जिसे 3 साल कि बच्ची की मौके पर मौत हो गई। साथ ही इस हादसे में 3 लोग भी घायल हो गए है। इन घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहाँ इनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक पर मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही ट्रैक्टर भी जब्त कर लिया है। जानकारी के अनुसार मुकेश सपेरा निवासी राघौगड़ धनिया कटाई के बाद निकले भूसे को छानने का काम करता है। इसमें मजदूरी के रूप में धनिया के दाने मिल जाते है। रविवार को मुकेश अपनी गाड़ी से परिवार सहित आरोन से राघौगड़ के लिए निकले थे। इसी बीच रुसल्ला गांव के तिराहे की पुलिया के पास बाइक सड़क किनारे खड़ी कर परिवार भोजन करने लगा। वहीं दूसरी तरफ खामखेड़ा से गिट्टी भरकर देहरीखुर्द जा रहा तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर मोटरसाइकिल में भिड़ गई। इस घटना में 3 साल की वंदना सपेरा की मौत हो गई। इस हादसे में तीन साल की वंदना सपेरा के सिर पर पहिया चढ़ने से धड़ से अलग हो गया। जिसकी मौके पर मौत हो गई। जबकि सोनबाई पत्नी पर्वतनाथ सपेरा उम्र 25 साल, गोविंद सपेरा उम्र पांच साल और पर्वतनाथ सपेरा घायल हो गए। सभी घायलों को आरोन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर, ग्रामीणों ने ट्रैक्टर चालक को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। इस संबंध में आरोन थाना प्रभारी आमोदसिंह राठौड़ ने बताया कि ट्रैक्टर चालक पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ट्रैक्टर-ट्राली को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। दो घंटे विलंब से पहुंची तीन एंबुलेंसहादसे की सूचना मिलने के बाद भी एंबुलेंस को घटनास्थल पहुंचने में करीब दो घंटे लग गए। खास बात यह कि आरोन से घटनास्थल की दूरी महज आठ किमी थी। इसके बाद गुना, शाढ़ौरा और आरोन से तीन एंबुलेंस एक साथ पहुंची। इस दौरान घायल घटनास्थल पर तड़पते रहे, जिन्हें फिर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है ।


Comments
Post a Comment