बस और बाइक में हुई टक्कर : बाइक पर सवार पति-पत्नी की मौत !



खंडवा - जिले में बाइक और बस में टक्कर हो गई। इस हादसे में दो लोगो की मौत हो गई। यह हादसा तेज रफ़्तार बस के ओवेरटेक के दौरान हुआ। यह घटना गुरूवार की दोपहर 2 बजे के करीब डुल्हार फाटे से पंधाना रोड के बीच का है। पुलिस घटनास्थल पर पहुची। बस ड्राईवर को छोटे लगी है। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुचाया गया। मृतक बाइक सवार पति पत्नी है जो रुस्तमपुर गाँव के रहने वाले है। जानकारी के मुताबिक भाटिया बस पंधाना से खंडवा की तरफ आ रही थी। तभी डुल्हार और पंधाना के बीच इंडियन ऑयल पेट्रोल पम्प के पास मोटरसाइकिल से भिडंत हो गई। बाइक की टक्कर भयंकर थी कि वह बस के पहियों में जा घुसी। हादसे में भाटिया बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वाही बाइक पर सवार पति पत्नी की मौत हो गई। उनकी पहचान हौसिलाल पिता रामलाल महाजन व संजुबाई पति हौसीलाल निवासी ग्राम रुस्तमपुर के रूप में हुई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। हादसे की जाँच भी कर रही है




Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन