सामाजिक समरसता के अग्रदूत थे बाबा साहब डॉक्टर अंबेडकर- श्री ठाकुर !

शिक्षा वह शेरनी है जिसका दूध जिसने भी पी लिया वह दहाड़ मारता है- श्री ठाकुर





देवास। भारत रत्न संविधान के रचयिता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 132 वीं जयंती आम आदमी पार्टी द्वारा बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। देवास शाजापुर लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सचिव सुनील सिंह ठाकुर के नेतृत्व में उज्जैन चौराहा पर बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। माल्यार्पण के दौरान श्री ठाकुर ने कहा कि शिक्षा वह शेरनी है जिसका दूध जिसने भी पी लिया वह दहाड़ मारता है। हर युवा शिक्षा के क्षेत्र में खूब पढ़ाई कर अपने देश का परिवार का व समाज का नाम रोशन करें। शिक्षा परिवार, समाज व देश का स्तर ऊंचा उठाने में कारगर साबित होती है। देश सेवा में अगर शिक्षित को कमान सौंपी जाए तो देश का भविष्य उज्जवल हो जाता है। इसका जीता जागता उदाहरण पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल साक्षात उदाहरण है। जिनकी दृढ़ इच्छा शक्ति दूरदर्शिता  और शिक्षा से आज दिल्ली वासियों को जो सुविधाएं मिल रही है वह शिक्षा का ही परिणाम है। इस अवसर पर पार्टी के देवास शाजापुर लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सचिव श्री ठाकुर पार्टी कार्यकर्ता पदाधिकारी जिला उपाध्यक्ष जाकिर खान, कोषाध्यक्ष बाजीराव पाटोले, सह सचिव धर्मेद्र सिंह, सादिक पटेल, रविन्द्र उपाध्याय, फतेमोहमद शेख, धर्मेद्र चोहान, सलमान सदर, रितेश खत्री पुर्व युवा जिला अध्यक्ष, इमरान खान,,जिला उपाध्यक्ष हुसैन शेख,  मेहरबान सिंह चोहान, रामचंद्र चोकिकर, सुनील चौहान आदि उपस्थित थे। उक्त जानकारी पुर्व नगर अध्यक्ष सलमान सदर ने दी।






Comments

Popular posts from this blog

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

देवास की महिला ने दिया दो सिर वाली बच्ची को जन्म, डॉक्टर्स की निगरानी में...!