रिश्तेदारो के यहाँ जा रहे पति-पत्नी की बाइक का संतुलन बिगड़ा : पति घायल पत्नी की मौत !


शाजापुर - जिले के पोलायकलां पति और पत्नी बाइक पर सवार होकर अपने परिवार रिश्तेदार के यहाँ कोठरीकलां जा रहे थे। उसी समय बाइक का संतुलन बिगड़ा और बाइक गिर गई। बाइक गिरने से दोनों पति-पत्नी घायल हो गए। घायल अवस्था में दोनों पति-पत्नी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में ले जाया गया। जहाँ पत्नी कि मौत हो गई। अस्पताल चौकी पुलिस पर पदस्थ प्रधान आरक्षक भगवान सिंह ने कहा कि पोलायकलां निवासी राजेंद्र सिंह पत्नी कमलाबाई के साथ जा रहे थे। वाहन के बेकाबू होकर गिर जाने से पत्नी कमलाबाई की मौत हो गई। राजेन्द्र सिंह का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने जीरो पर मर्ग कायम कर अवंतिपुर बड़ोदिया पुलिस को भेजा।







Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा