दिन में कई बार हो रही बिजली कटौती, गर्मी से लोग हो रहे परेशान



सीहोर /श्यामपुर - तहसील मुख्यालय पर पिछले माह से बिजली के हाल बेहाल है। कुछ दिनों से गर्मी ने भी अपना परिवर्तन दिखाना शुरू कर दिया है। जिस वजह से लोग परेशान हो रहे है। नगर में आये दिन सुबह से शाम तक बिजली नही रहती है। बिजली की इस कटौती के चलते सभी लोग परेशान हो रहे है। लगातार बढ़ती गर्मी के बीच बिजली की आंख मिचौली से आमजन परेशान हैं। तहसील में पल-पल बिजली का आना जाना लगा रहता है। 


लोगों ने बताया कि कर्मचारियों की लापरवाही के चलते बिजली आपूर्ति बाधित होती है। पिछले कई महिनाें से बिजली की आंख मिचौली से परेशानी उठानी पड़ रही है। इसकी वजह से लोगों के इलेक्ट्रॉनिक सामान भी खराब हो रहे हैं। जबकि बिजली विभाग द्वारा कटौती को लेकर पहले से कोई सूचना भी नहीं दी जाती है।



Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा