नदी के बीच नाव में मस्ती पड़ी भारी : चार युवक डूबे एक लापता !



रीवा - मजाक मस्ती कभी-कभी भारी पड़ जाती है। ऐसा ही मामला सामने आया है रीवा जिले के जवा थाना के कुठिला गाँव में चार युवक मस्ती करने के लिए घर से शनिवार की सुबह पहुचे थे। टमस नदी में नाव में सवार होकर उस पार जा रहे थे। बीच नाव में ही दोस्तों ने हंसी मजाक शुरू किया उसी दौरान नावक संतुलन बिगड़ा और संतुलन बिगड़ने से नाव हिलने लगी। नाव चला रहे युवक ने कहा कि नाव में हसी मजाक न करे लेकिन चारो दोस्त नही माने और नाव चलने वाले युवक कि बात को अनसुना कर दिया। 


नाव बीच धारा में पहुंची ही थी कि नाव पलट गई। नाव में सवार चारों युवक डूब गए। पानी अधिक होने की वजह से जान बचाने की कोशिश करने लगे। तीन युवक तो किसी तरह तैर कर नदी के बाहर आने में सफल होगए जिससे उनकी जान तो बच गई लेकिन चौथा युवक बाहर नहीं आ सका। खबर लिखे जाने तक तीनों दोस्‍त व स्‍थानीय लोग उसकी तलाश में लगे रहे।


Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन