कॉलेज से घर की तरफ जा रही छात्रा को कार ने टक्कर मारी !
ग्वालियर - कॉलेज से अपने घर तरफ जा रही छात्रा का रास्ते में हादसा हो गया। तेज रफ़्तार से आ रही कार ने छात्रा को टक्कर मार दी। छात्रा स्कूटी से अपनी दोस्त के साथ थी। सोनो स्कूटी पर थी और तेज रफ़्तार में आ रही कार ने स्कूटी को टक्कर मारी, जिसे छात्रा को सडक पर घिसटती हुई गई। झाँसी रोड थाना प्रभारी शेलेन्द्र भार्गव ने कहा कि कंपू स्थित बलवंत प्लाजा कि रहने वाली निधि शर्मा एमएलबी कॉलेज में पढ़ती है। निधि अपनी दोस्त बुलबुल गुप्ता के साथ कालेज से घर के लिए स्कूटी से निकली थी। रास्ते में कार चालक ने टक्कर मार दी। और दोनों छात्राए स्कूटी से गिर पड़ी। जिन्हें आस पास के लोगो ने उठाया। और उनकी मदद की।
इस खबर को पढ़े - सड़क हादसे में युवक हुआ घायल उपचार के दौरान मौत !



Comments
Post a Comment