अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्राली पलटी, दो युवकों की मौत !



गुना - शहर के धरनावदा थाने के अंतर्गत खड़ेश्री मंदिर घाट पर ट्रैक्टर पलटने से दो युवको की मौत हो गई। और दो लोग घायल हो गए है। पुलिस ने घायल युवको को जिला अस्पताल पहुचाया। साथ ही मृत लोगो के शव को परिजनों को सौपा। पुलिस इस मामले कि जाँच कर रही है। पुलिस नें बताया कि खड़ेश्री मंदिर के घाट पर एक ट्रैक्टर-ट्राली में बाउंड्री करने वाले पोल भरे हुए थे। जिस पर रितिक पिता बबलू सहरिया निवासी गोकुल सिंह का चक और अजय पिता प्रकाश सहरिया निवासी भूषण नगर सोठी गुना बैठे हुए थे। तभी अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया। ट्रैक्टर और ट्राली दोनों पलट गए। ट्राली में सीमेंट के पोल पर बैठे दोनों युवक रितिक और अजय सीमेंट के पोल के निचे दब गए। जहाँ उनकी मौत हो गई। पुलिस मृतकों के शव को लेकर जिला अस्पताल पहुची। स्वजनों का कहना है कि दोनों युवक् मजदुरी करते थे। वह मजदूरी के लिए घर से निकले थे। वहीं घायलों का उपचार अस्पताल में किया जा रहा है, लेकिन उनको गंभीर चोटे नहीं आई हैं।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन