आकांक्षा ने कक्षा 10वीं सीबीएसई में प्राप्त किए सर्वाधिक अंक !




देवास। सीबीएसई की कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम विगत दिनों घोषित हुए, जिसमें जिले के प्रतिभाशाली बच्चों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त किए। इसी के अंतर्गत आदेश टुटोरिअल में पढ़ने वाली छात्रा आकांक्षा सिंह ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर कक्षा 10वीं सीबीएसई में 97.6 प्रतिशत अंक प्राप्त करते हुए अपने माता-पिता व कोचिंग का नाम प्रदेशभर में गौरवान्वित किया। गौरतलब है कि कुं. आकांक्षा ने कक्षा 10वीं सीबीएसई में शहर में सबसे ज्यादा अंक प्राप्त किए है। इस उपलब्धि पर आकांक्षा व उनके पिता मनोज सिंह का संस्था डायरेक्टर आनंद पंडित ने पुष्पगुच्छ भेंट कर व मिठाई खिलाकर बधाइ दी।









Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन